चलती ट्रेन से गिरीं बिजनेसमैन की प्रेग्नेंट पत्नी और बेटी : 4 दिन बाद ट्रेन की पटरी के पास झाड़ियों में मिले शव, आंध्र प्रदेश से राजस्थान आ रहा था परिवार

रात को बाथरूम जाने के दौरान हादसा

चलती ट्रेन से गिरीं बिजनेसमैन की प्रेग्नेंट पत्नी और बेटी : 4 दिन बाद ट्रेन की पटरी के पास झाड़ियों में मिले शव, आंध्र प्रदेश से राजस्थान आ रहा था परिवार

एक परिवार ट्रेन से 22 नवंबर को शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ राजस्थान आ रहे थे। इस दौरान चलती ट्रेन से गिरने से जालोर के बिजनेसमैन की 5 माह की प्रेग्नेंट पत्नी और बेटी की मौत हो गई। बिजनेसमैन आंध्र प्रदेश में मोबाइल एसेसरीज का व्यापार करते हैं।

जालोर। जालोर के रामसीन क्षेत्र के बासड़ा-धनजी गांव का एक परिवार ट्रेन से 22 नवंबर को शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ राजस्थान आ रहे थे। इस दौरान चलती ट्रेन से गिरने से जालोर के बिजनेसमैन की 5 माह की प्रेग्नेंट पत्नी और बेटी की मौत हो गई। बिजनेसमैन आंध्र प्रदेश में मोबाइल एसेसरीज का व्यापार करते हैं। हादसा कर्नाटक के रायचूर जिले से करीब 90 किलोमीटर दूर यादगिरी और नालवर स्टेशन के बीच हुआ। मां-बेटी के शव गुरुवार (13 नवंबर) की शाम को रायचूर जिले में ट्रेन की पटरी के पास झाड़ियों में मिले। पोस्टमॉर्टम के बाद शव एम्बुलेंस से जालोर के लिए भेजे गए हैं।

 9 नवंबर को आंध्र प्रदेश से रवाना हुआ परिवार: जालोर के रामसीन थाना इलाके के बासड़ा-धनजी गांव निवासी मांगीलाल देवासी (35) पत्नी पुष्पा देवी (32), बेटी रवीना (5) और बेटे धर्मेंद्र (9) के साथ आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से जालोर आ रहे थे। वे 9 नवंबर को रात 8:30 बजे अनंतपुर से अहमदाबाद तक चलने वाली ट्रेन (गाड़ी संख्या 22690) से रवाना हुए थे। रात करीब 10 बजे खाना खाकर पूरा परिवार सीटों पर सो गया। करीब 11:30 बजे ट्रेन कर्नाटक के रायचूर जिले से 90 किलोमीटर दूर यादगिरी और नालवर के बीच चल रही थी। इस दौरान रात 11:30 से 12 बजे के बीच बेटी रवीना को बाथरूम के लिए पुष्पा देवी साथ लेकर गईं। बाथरूम के बाहर नल पर हाथ धोते समय फर्श पर पानी के कारण रवीना का पैर फिसल गया। रवीना को बचाने के चक्कर पुष्पा भी फिसल गई। कोच का गेट खुला होने से दोनों ट्रेन से गिर गईं और उनकी मौत हो गई। 

रात करीब 12 बजे देखा तो सीट पर नहीं मिली
आधी रात को पति उठा तो नहीं मिली पत्नी और बेटी रात करीब 12 बजे मांगीलाल देवासी ने देखा कि पास की सीट पर पत्नी पुष्पा और बेटी रवीना नहीं थी। उन्होंने पूरे कोच में खोजबीन की, लेकिन वे नहीं मिलीं। इसके बाद रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। रायचूर पुलिस ने 10 नवंबर की रात को गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। 13 नवंबर को शाम करीब 5 बजे रायचूर जिले के पहाड़ी इलाके में पटरी के पास झाड़ियों में दोनों के शव मिले। पहाड़ी इलाका होने से पटरी के एक और करीब 200 मीटर तक की खाई है, जहां शव मिले। शवों को रायचूर हॉस्पिटल की मॉच्युर्री में रखवाया गया। शुक्रवार (14 नवंबर) सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव एम्बुलेंस से जालोर भेजे गए हैं।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब