विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर मुक्त राजस्थान का दिया संदेश, बचाव और इलाज के संदर्भ में विस्तृत रूप से चर्चा

कैंसर के कारण निदान और रोकथाम इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया

विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर मुक्त राजस्थान का दिया संदेश, बचाव और इलाज के संदर्भ में विस्तृत रूप से चर्चा

इन लक्षणों की जल्द पहचान से बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

जयपुर। विश्व कैंसर दिवस पर शैल्बी हॉस्पिटल जयपुर और जयपुर कैंसर रिलीफ सोसायटी ने कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके संदर्भ में फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यत: कैंसर के प्रति भ्रमित सूचनाओं, इसके बचाव और इसके इलाज के संदर्भ में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस अवसर पर हॉस्पिटल की कैंसर विशेषज्ञों की टीम जिसमें सर्जिकल ऑनकॉजिस्ट डॉ. नरेश जांगिड़, डॉ. दिनेश गुप्ता एवं डॉ. जीतेन्द्र शर्मा, मेडिकल ऑनकॉजिस्ट डॉ. सुधीर पलसानिया उपस्थित थे। सभी विषेषज्ञों ने राजस्थान में बढ़ती कैंसर की गंभीरता पर विस्तृत चर्चा की और मुख्यतया महिलाओं में स्तन कैंसर और पुरुषों में मुंह और फेफड़ों इत्यादि के कैंसर के कारण निदान और रोकथाम इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर अस्पताल के सीएओ डॉ. अंकित पारीक, डिप्टी सीएओ विशाल शर्मा भी उपस्थित रहे।

कैंसर की शीघ्र पहचान और सही इलाज जरूरी: कैंसर विशेषज्ञ डॉ. रोहित स्वामी ने बताया कि बच्चों में कैंसर के कुछ सामान्य लक्षण जैसे लगातार बुखार, अस्पष्ट चोट के बिना नीले निशान, आंखों में सफेद चमक, अचानक वजन में कमी, हड्डियों में दर्द और सूजन, बिना कारण थकान या शरीर में कहीं भी गांठें दिखें तो तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए। इन लक्षणों की जल्द पहचान से बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। इस दौरान पूरे परिवार का सहयोग आवश्यक है। माता-पिता को भी अपना मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखना चाहिए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब