सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया में होंगे बदलाव : अनुभव प्रमाण-पत्र की बाध्यता होगी खत्म, हर 2 महीने में होगा काम का आकलन; खर्रा ने कहा- भर्ती नियमों की संशोधित अधिसूचना होगी जारी 

सफाई कर्मी यूनियनों ने भी इस बदलाव का स्वागत किया है

सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया में होंगे बदलाव : अनुभव प्रमाण-पत्र की बाध्यता होगी खत्म, हर 2 महीने में होगा काम का आकलन; खर्रा ने कहा- भर्ती नियमों की संशोधित अधिसूचना होगी जारी 

विधानसभा सत्र के बाद नए भर्ती नियमों को अंतिम रूप दिया जाएगा और फिर संशोधित अधिसूचना जारी की जाएगी।

जयपुर। प्रदेश में सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया में सरकार बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। नगरीय विकास और आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि इस वर्ष सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विधानसभा सत्र के बाद नए भर्ती नियमों को अंतिम रूप दिया जाएगा और फिर संशोधित अधिसूचना जारी की जाएगी।

अनुभव प्रमाण पत्र की बाध्यता होगी खत्म
पिछली बार सफाई कर्मियों की भर्ती में अनुभव प्रमाण पत्र की अनिवार्यता के कारण बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा हुआ था। कई लोगों ने फर्जी प्रमाण पत्र बनवाए और रिश्वत के मामले भी सामने आए। इस वजह से उस समय की भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करना पड़ा था। अब सरकार ने अनुभव प्रमाण पत्र की बाध्यता को खत्म करने का निर्णय लिया है। सफाई कर्मी यूनियनों ने भी इस बदलाव का स्वागत किया है।

हर दो महीने में होगा प्रदर्शन का आकलन
भर्ती के बाद सफाई कर्मियों के प्रदर्शन का आकलन हर दो महीने में किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि नव नियुक्त कर्मियों को दो साल के परिवीक्षाकाल से गुजरना होगा, जिसमें उनके कार्य की नियमित जांच की जाएगी। यदि सफाई कर्मी का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया गया तो उसे सेवा से मुक्त कर दिया जाएगा।

समाज से चर्चा के बाद होंगे नियम लागू
भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों और सफाई कर्मी यूनियनों से चर्चा की जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए और केवल योग्य अभ्यर्थियों को मौका मिले। संशोधित नियमों के साथ भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

Read More जलदाय विभाग की होगी बैठक : नहरबंदी के समय पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पर होगी विशेष चर्चा, बांधों से सप्लाई का होगा आकलन

Post Comment

Comment List

Latest News

खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी
अपर्णा अरोरा ने सीजीडी संस्थाओं को डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाने और एलपीजी फ्री जोन बनाने के निर्देश। जिला प्रशासन के साथ...
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल-लेबनान युद्धविराम का किया समर्थन, इजरायल को लेबनान की संप्रभुता का सम्मान करते हुए युद्ध रोकना चाहिए
ई-मोबिलिटी से दिल्ली होगा प्रदूषण मुक्त, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 200 नयी ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
वासुदेव देवनानी ने विश्व धरोहर दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ : धरोहरों का संरक्षण जरूरी, कहा- विरासत बचाना हर नागरिक का कर्तव्य
सरकार परिसीमन की आड़ में देश का निर्वाचक मानचित्र बदलना चाहती है : राहुल गांधी
जयपुर में ई-रिक्शा संचालन होगा हाईटेक, 3 मई से लागू होगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम
इसरो की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ से जशपुर में विज्ञान की नई उड़ान : सीएम विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन, विज्ञान और तकनीक विकास की आधारशिला