मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ फोन पर महत्वपूर्ण वार्ता, फिरोजपुर फीडर पुनर्निर्माण परियोजना की प्रगति पर विस्तृत चर्चा

राजस्थान-पंजाब की संयुक्त भागीदारी से होंगे 647.62 करोड़ रुपये के कार्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ फोन पर महत्वपूर्ण वार्ता, फिरोजपुर फीडर पुनर्निर्माण परियोजना की प्रगति पर विस्तृत चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच बुधवार को फोन पर फिरोजपुर फीडर पुनर्निर्माण परियोजना की प्रगति को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच बुधवार को फोन पर फिरोजपुर फीडर पुनर्निर्माण परियोजना की प्रगति को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इसे देखते हुए गंगनहर क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण फिरोजपुर फीडर पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होने की संभावना बनी है।
 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र विशेषकर श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ की जीवनरेखा गंगनहर प्रणाली को सशक्त किए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। किसानों के लिए बहुप्रतीक्षित फिरोजपुर फीडर पुनर्निर्माण परियोजना को केंद्रीय जल आयोग, नई दिल्ली की 24 अप्रेल, 2025 को 158वीं सलाहकार समिति की बैठक में स्वीकृति मिल गई है। इस परियोजना की कुल लागत 647.62 करोड़ रुपये है। इसमें पंजाब राज्य की हिस्सेदारी 379.12 करोड़ रुपये (58.54 प्रतिशत) और राजस्थान की हिस्सेदारी 268.50 करोड़ रुपये (41.46 प्रतिशत) रखी गई है।
 
शर्मा ने कहा कि फीडर पुनर्निर्माण के लिए राजस्थान की हिस्सा राशि 268.50 करोड़ के वित्तीय प्रावधान की सैद्धांतिक सहमति पंजाब सरकार (जल संसाधन विभाग) से प्राप्त हो चुकी है, जिसका परीक्षण कराते हुए वित्त विभाग, राजस्थान की सहमति के बाद पंजाब सरकार को सूचना भेजी जाएगी। इसके बाद पंजाब सरकार द्वारा वित्त पोषण के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
 
2 वर्ष में पूर्ण कराएंगे पुनर्निर्माण कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार से वित्त पोषण की सहमति के बाद पंजाब सरकार से समन्वय स्थापित कर निविदा सहित अन्य कार्यवाहियां की जाएंगी। राज्य सरकार इसी वर्ष में पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराकर आगामी दो वर्ष में पूर्ण कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
बढ़ेगी क्षमता, मिलेगा किसानों को सीधा लाभ
पुनर्निर्माण से फिरोजपुर फीडर की वर्तमान क्षमता 11 हजार 192 क्यूसेक से बढ़कर 13 हजार 842 क्यूसेक हो जाएगी। इससे मानसून में पाकिस्तान की तरफ जाने वाले अधिक्य जल को संरक्षित कर गंगनहर क्षेत्र में ही उपयोग में लिया जा सकेगा। साथ ही, परियोजना से गंगनहर के 3.14 लाख हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र को पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इससे फसल उत्पादकता में वृद्धि होगी और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को अधिक मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री की पहल से मिली गति
अप्रेल, 2025 में श्रीगंगानगर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री शर्मा के समक्ष जनप्रतिनिधियों और किसानों ने पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने का विषय रखा था। इस पर मुख्यमंत्री ने जल शक्ति मंत्री में वार्ता करते हुए कार्यों को गति प्रदान करवाने का आग्रह किया। इसी का परिणाम रहा कि केंद्रीय जल आयोग ने भी त्वरित कार्यवाही करते हुए परियोजना को स्वीकृति दी। उल्लेखनीय है कि किसानों के हित में राज्य सरकार ने वर्ष 2024-25 के बजट में फिरोजपुर फीडर पुनर्निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प