मुख्य सचिव ने सचिवालय के तीन प्रमुख विभागों का किया औचक निरीक्षण, राजकाज पोर्टल और संसाधनों की समीक्षा

उपलब्ध संसाधनों और अतिरिक्त स्टाफ की आवश्यकता का आकलन

मुख्य सचिव ने सचिवालय के तीन प्रमुख विभागों का किया औचक निरीक्षण, राजकाज पोर्टल और संसाधनों की समीक्षा
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में राजस्व, सामान्य प्रशासन और कार्मिक विभाग का औचक निरीक्षण कर लंबित कार्यों, फाइल निस्तारण और संसाधनों की समीक्षा। उन्होंने अधिकारियों को स्वीकृत व रिक्त पदों, उपलब्ध स्टाफ और संसाधनों की तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश। साथ ही राजकाज पोर्टल की प्रगति और कार्यालय प्रबंधन पर भी जोर।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को सचिवालय में राजस्व विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) और कार्मिक विभाग का औचक निरीक्षण कर विभागीय कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अनुभागों में जाकर अतिरिक्त सचिव (AS), उप सचिव (DS) और अनुभाग अधिकारियों से सीधे संवाद करते हुए लंबित कार्यों, फाइल निस्तारण और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव टी. रविकांत, प्रमुख सचिव नवीन जैन, कार्मिक सचिव अर्चना सिंह, रजिस्ट्रार मुकेश सिंघल तथा डिप्टी रजिस्ट्रार पवन गोस्वामी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने प्रत्येक अनुभाग में स्वीकृत पदों, कार्यरत कर्मचारियों की संख्या, उपलब्ध संसाधनों और अतिरिक्त स्टाफ की आवश्यकता का आकलन किया।

उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि मौजूदा मानव संसाधनों के अनुरूप कार्य निष्पादन हो रहा है या नहीं तथा किन क्षेत्रों में संसाधनों की जरूरत है। उन्होंने अनुभाग अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि अपने-अपने अनुभागों के कुल स्वीकृत पद, कार्यरत कर्मियों, रिक्त पदों तथा उपलब्ध संसाधनों का तथ्यात्मक विवरण तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। श्रीनिवास ने राजकाज पोर्टल की प्रगति, औसत फाइल निस्तारण समय, समयबद्ध फाइल डिस्पोजल और लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। इसके अलावा कार्यालयों में अनुपयोगी एवं कबाड़ सामग्री के समयबद्ध निस्तारण और कार्यस्थलों के बेहतर प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था