सीएम भजनलाल का संकल्प : सांगानेर में 29 सितंबर को विकास की सौगात, अंतिम व्यक्ति का उत्थान' सरकार की प्राथमिकता

सांगानेर को 29 सितंबर को मिलेंगी विकास कार्यों की सौगात

सीएम भजनलाल का संकल्प : सांगानेर में 29 सितंबर को विकास की सौगात, अंतिम व्यक्ति का उत्थान' सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान से ही देश और प्रदेश का समग्र विकास संभव है

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान से ही देश और प्रदेश का समग्र विकास संभव है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सभी लोगों से आह्वान किया गया कि वे आसपास के जरूरतमंदों को चिन्हित कर योजनाओं से जोड़ें और सेवा पखवाड़ा में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

सांगानेर को 29 सितंबर को मिलेंगी विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ कार्य कर रही है। सांगानेर क्षेत्र में सरकार की प्रतिबद्धता के चलते विकास कार्य धरातल पर मूर्तरूप ले रहे हैं। इसी क्रम में नवरात्र के अवसर पर 29 सितंबर को सांगानेर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही क्षेत्रवासियों के साथ भविष्य की विकास योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।

इससे पहले, मुख्यमंत्री निवास पर उपस्थित लोगों ने मन की बात कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक संबोधन को सुना। इस अवसर पर नगर निगम ग्रेटर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, उप महापौर पुनीत कर्णावट सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन मौजूद रहे।

Read More भगवान राम में कभी नहीं रही आस्था : वह लोग उठा रहे सवाल, मदन राठौड़ ने कहा- मंदिर की सभी संपत्तियां और चढ़ावा सुरक्षित

Post Comment

Comment List

Latest News

डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित
क्रेडाई राजस्थान ने डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40 प्रतिशत तक वृद्धि का विरोध करते हुए रियल एस्टेट, आमजन और राज्य...
प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा: ऑकलैंड में भारतीय समुदाय और द्विपक्षीय संबंधों पर रहेगा फोकस, पीएम लक्सन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
E20 पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं? केंद्र ने बताया- तेल आयात घटाना और किसानों को फायदा
ब्लॉक कार्य स्थगित होने से जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा रीस्टोर, रेलवे ने जारी किए निर्देश
एथनॉल मिश्रण नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप
योगी का अखिलेश पर हमला: सपा सरकार में "जय श्रीराम" का नारा लगाने वालों को भेजा जाता था जेल, 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण 
साइबर अपराधियों के खिलाफ जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 मोबाइल बरामद और पांच आरोपी गिरफ्तार