महिला सुरक्षा पर कांग्रेस को घेरा, राहुल-प्रियंका से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मांगा जवाब

महिला सुरक्षा के सिद्धांत केवल दूसरों को उपदेश देने तक ही सीमित

महिला सुरक्षा पर कांग्रेस को घेरा, राहुल-प्रियंका से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मांगा जवाब
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व को घेरा। सांसद अंगोमचा बिमोल एकोइजम को लेकर सामने आए तथ्यों का हवाला देते हुए उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से पूछा कि क्या महिला अधिकारों की बात केवल दूसरों को उपदेश देने तक सीमित है? शर्मा ने निष्पक्ष कार्रवाई और स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिला सुरक्षा और महिला अधिकारों के मुद्दे पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मंचों पर महिला अधिकारों की बात करना आसान है, लेकिन अपनी ही पार्टी के सांसद पर गंभीर आरोप सामने आने पर वही संवेदनशीलता मौन में बदल जाती है। सीएम ने कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल एकोइजम को लेकर सामने आए तथ्यों पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से पूछा है कि क्या महिला सुरक्षा के सिद्धांत केवल दूसरों को उपदेश देने तक ही सीमित हैं।

शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के दावों को सार्थक बनाने के लिए जरूरी है कि अपनी पार्टी के लोगों पर आरोप लगने की स्थिति में भी स्पष्ट रुख अपनाया जाए और तथ्यों के आधार पर ठोस कार्रवाई हो।  उन्होंने कहा कि सुविधाजनक नैतिकता से न्याय सुनिश्चित नहीं किया जा सकता।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा