दशकंठ का आज होगा दहन, अशर्फियां बरसेंगी, रंग-बिरंगी आतिशबाजी होगी
विद्याधर नगर में 121 फीट का बनेगा रावण, आदर्श नगर में 105, रामलीला मैदान में 51 फीट, मानसरोवर में सिक्स पैक्स एब्स वाले रावण का दूर होगा अहंकार
जयपुर। अधर्म के प्रतीक लंकापति रावण, कुंभकर्ण के पुतले का मंगलवार को राजधानी जयपुर में अनेक स्थानों पर दहन होगा। विद्याधर नगर स्टेडियम में रावण 121 फीट का बनेगा। रावण दहन में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी मुख्य अतिथि होंगी। आदर्श नगर के दशहरा मैदान में 105 फ ीट के रावण और 90 फ ीट के कुंभकर्ण का दहन किया जाएगा। रामलीला मैदान में 51 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया है। मानसरोवर के न्यू आतिश मार्केट के सामने लगी रावण मंडी में सिक्स पैक एब्स का रावण तैयार किया गया है, जिसकी एक झलक देखने के लिए लोग दिनभर आते रहे। आदर्श नगर में श्री राम मंदिर प्रन्यास और श्री सनातन धर्म सभा की ओर से आयोजित महोत्सव में शाम 7:30 बजे दहन होगा। इससे पूर्व भव्य आतिशबाजी का आयोजन आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा। रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जब भगवान श्रीराम अग्निबाण चलाएंगे, तब रावण का दंभ चूर-चूर होगा और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश गूंजेगा। इस अवसर पर आतिशबाजी से आसमान जगमगाएगा, नियाग्रा फ ॉल जैसा नजारा दिखाई देगा, रंगीन झरनों और चमकीली अशर्फि यों की बरसात दर्शकों को रोमांचित करेंगी। सभा के अध्यक्ष हरचरण और महामंत्री अनिल खुराना ने बताया कि मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे जबकि अध्यक्षता सांसद मंजू शर्मा करेंगीं। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर सुनील कोठारी उपस्थित रहेंगे।
रावण सिक्स पैक एब्स के साथ
इस बार दशहरे पर रावण का भी दिखेगा अलग अंदाज। ऊंचे कद वाले रावणों के बीच इस बार एक ऐसा रावण भी नजर आएगा, जो अपने सिक्स पैक एब्स दिखाकर सबका ध्यान खिचेंगा। शहर के मानसरोवर में न्यू आतिश मार्केट के सामने लगी रावण मंडी में तैयार किया गया रावण लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आस-पास और राह चलते लोग सिक्स पैक एब्स वाले रावण की एक झलक देखने आ रहे हैं।

Comment List