जयपुर के जंगल में मिला 20-25 वर्षीय युवक का शव, पास ही पेड़ पर लटका मिला रस्सी का फंदा

पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए

जयपुर के जंगल में मिला 20-25 वर्षीय युवक का शव, पास ही पेड़ पर लटका मिला रस्सी का फंदा
विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह जंगल के अंदर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल में करीब एक किलोमीटर अंदर पड़े शव के पास ही एक पेड़ पर रस्सी का फंदा बंधा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

जयपुर। विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह जंगल के अंदर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल में करीब एक किलोमीटर अंदर पड़े शव के पास ही एक पेड़ पर रस्सी का फंदा बंधा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में शव करीब एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को विश्वकर्मा के 17 नंबर स्थित जंगल में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जंगल के अंदर करीब एक किलोमीटर जाने पर युवक का शव मिला। शव के पास ही एक पेड़ से रस्सी का फंदा बंधा हुआ था।

पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतक की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के साथ ही उसके परिजनों की तलाश में जुटी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को 151वीं जयंती पर किया नमन, सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान से हुआ अखंड भारत का निर्माण  मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को 151वीं जयंती पर किया नमन, सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान से हुआ अखंड भारत का निर्माण 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि...
इंटरनेशनल मार्केट में नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
लौह पुरुष को मोदी का नमन, बताया आत्मनिर्भर भारत का प्रेरणास्रोत
40 विला खरीद मामले में आईपीएस अधिकारी प्रशाखा माथुर एपीओ, पढ़े पूरी खबर 
करवाचौथ से पहले ही कर दी पत्नी की हत्या, 2 दिन बाद खुद ने दी पुलिस को सूचना
तन से अलग मन की पहचान... राजस्थान में 731 लोगों ने बदली पहचान, 3 साल से भी कम समय में 493 नए ट्रांसजेंडर पहचान प्रमाणपत्र जारी
वोटर लिस्ट से नाम कट गया तो भी मौका बाकी, सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया पूरा रास्ता