जनजातीय क्षेत्रों के विकास को मिलेगी रफ्तार, 196.39 करोड़ के वार्षिक प्रस्ताव मंजूर

अन्य क्षेत्रों के लिए प्रेरक मॉडल विकसित

जनजातीय क्षेत्रों के विकास को मिलेगी रफ्तार, 196.39 करोड़ के वार्षिक प्रस्ताव मंजूर
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों के विकास के लिए आर्टिकल 275(1) के तहत वर्ष 2026-27 हेतु 196.39 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचे और आजीविका से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित फील्ड विजिट और उपलब्धियों पर डॉक्यूमेंट्री बनाने का भी निर्णय लिया गया।

जयपुर। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति की समीक्षा बैठक में अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए आर्टिकल 275(1) के तहत वर्ष 2026-27 के लिए 196.39 करोड़ रुपए के वार्षिक प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया। बैठक में भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचे और आजीविका से जुड़े प्रस्तावों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आर्टिकल 275(1) के अंतर्गत निर्मित परिसंपत्तियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा उनके सकारात्मक परिणामों को प्रदर्शित करने के लिए एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म तैयार की जाएगी। इसका उद्देश्य योजनाओं की उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करना और अन्य क्षेत्रों के लिए प्रेरक मॉडल विकसित करना है।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के लिए फील्ड विजिट नियमित रूप से किए जाएं। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर निरीक्षण से योजनाओं के प्रभाव का सही आकलन होगा और जरूरत पड़ने पर समय रहते सुधारात्मक कदम उठाए जा सकेंगे। बैठक में जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों को केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्राथमिकता वाले प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश भी दिए गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम