चंदपुरा में नई योजना घोषित : 16.3261 हेक्टेयर क्षेत्र में होगा विकास

सीमाएं चारों ओर से राजकीय और निजी भूमि से घिरी हुई हैं

चंदपुरा में नई योजना घोषित : 16.3261 हेक्टेयर क्षेत्र में होगा विकास

योजना का नक्शा और विवरण नगर विकास न्यास, सीकर के कार्यालय में उपलब्ध है, जिसे कार्यदिवस में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक देखा जा सकता है।

जयपुर। राज्य सरकार ने नगर सुधार अधिनियम, 1959 के तहत चंदपुरा (सीकर) में नई योजना की घोषणा की है। इस योजना के लिए कुल 16.3261 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है, जिसमें खसरा नंबर 1194/529 (15.1261 हेक्टेयर) और खसरा नंबर 1193/529 (1.20 हेक्टेयर) शामिल हैं। यह योजना नगर विकास न्यास, सीकर की सीमा में विकसित की जाएगी।

योजना क्षेत्र की सीमाएं चारों ओर से राजकीय और निजी भूमि से घिरी हुई हैं। उत्तर में प्रस्तावित मास्टर प्लान रोड और न्यास भूमि, दक्षिण में राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय और अन्य भूमि, पूर्व में चंदपुरा ग्राम की न्यास और निजी खातेदारी भूमि तथा पश्चिम में चंदपुरा ग्राम की निजी खातेदारी भूमि है।

योजना का नक्शा और विवरण नगर विकास न्यास, सीकर के कार्यालय में उपलब्ध है, जिसे कार्यदिवस में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक देखा जा सकता है। अधिसूचना राजस्थान राजपत्र में प्रकाशित होने की तारीख से छह महीने तक प्रभावी रहेगी। राज्य सरकार का यह कदम नगरीय विकास को गति देने और क्षेत्र में समग्र बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा सुमित गोदारा का गहलोत पर हमला, कहा- गहलोत के कार्यकाल में राजस्थान रिफाइनरी शुरू होने का इंतजार ही करता रहा
गोदारा ने एचपीसीएल रिफाइनरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल...
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 : 45 दिन के अंदर लागू करेंगे 7वां वेतन आयोग...अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र
युद्धविराम शुरू होने के बाद से किसी भी देश पर कोई मिसाइल हमला नहीं, ड्रोन हमलों के लिए अमेरिका जिम्मेदार : आईआरजीसी
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का अशोक गहलोत की टिप्पणी पर पलटवार, कहा- गहलोत को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए
आरपीएससी जल्द जारी करेगा साक्षात्कार पत्र, रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विषय के होंगे साक्षात्कार
तमिलनाडु चुनाव: रिकॉर्ड 4,618 उम्मीदवार मैदान में, टीवीके 234 सीटों पर आजमा रही किस्मत, 23 अप्रैल को होंगे चुनाव
महिला से छेड़छाड़ का वायरल वीडियो केस : बाइक की आरसी सस्पेंड, आरोपियों के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू