मोदी का विशेष पैकेज की घोषणा नहीं करना निराशाजनक, डोटासरा ने कहा- केवल पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों को कोसने का किया काम
पेपर लीक होने के मुद्दे पर कुछ नहीं बोला
मोदी ने ना तो मानगढ़ के विकास अथवा उसको राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने के लिए कोई बात कही ना प्रदेश में पूर्व स्वीकृत बांसवाड़ा-रतलाम रेल परियोजना को बंद करने के कारण बताए।
जयपुर। पीएम नरेन्द्र मोदी के बांसवाड़ा दौरे को लेकर पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने राजस्थान के लिए कोई विशेष घोषणाएं नहीं करने पर निराशा जताई है। डोटासरा ने कहा है कि अतिवृष्टि से आहत किसानों और लोगों की मौत पर मोदी का कोई विशेष पैकेज घोषित नहीं करना निराशाजनक है। पीएम ने केवल पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों को कोसने का काम किया है।
मोदी ने ना तो मानगढ़ के विकास अथवा उसको राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने के लिए कोई बात कही ना प्रदेश में पूर्व स्वीकृत बांसवाड़ा-रतलाम रेल परियोजना को बंद करने के कारण बताए, जबकि यह रेल परियोजना वांगड़ के विकास के लिए जरूरी थी। यूजीसी नेट सहित देश में बड़ी संख्या में आयोजित होने वाली नीट परीक्षा और अन्य भाजपा शासित गुजरात, मध्यप्रदेश, हरियाणा एवं उत्तरप्रदेश में बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक होने के मुद्दे पर कुछ नहीं बोला।
Tags: dotasara
Post Comment
Latest News
22 Oct 2026 19:01:27
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन सुरक्षा को लेकर नए तकनीकी मानक अधिसूचित किए हैं। इसके तहत 1 अक्टूबर...

Comment List