2700 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने राजस्थान सहित कई शहरों में मारे छापे

जयपुर, जोधपुर, सीकर और झुंझुनूं में भी की गई छापेमारी

2700 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने राजस्थान सहित कई शहरों में मारे छापे

अब ईडी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में निवेशकों से ठगी कर बड़ी मात्रा में काले धन को सफेद करने का शक है।

जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को 2700 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में देशभर में छापेमारी शुरू की है। ईडी की टीम ने दिल्ली, गुजरात सहित राजस्थान में करीब 24 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। मामला नेक्सा एवरग्रीन नामक प्रोजेक्ट में कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, सीकर और झुंझुनूं में एक साथ कार्रवाई की गई है। यहां से अहम दस्तावेजों को जब्त किया गया है। बताया गया है कि कंपनी ने निवेशकों को फ्लैट, जमीन या अधिक रेट पर पैसा लौटाने का झांसा दिया था, लेकिन समय पर भुगतान नहीं किया गया। मामले में पहले ही राजस्थान पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

अब ईडी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में निवेशकों से ठगी कर बड़ी मात्रा में काले धन को सफेद करने का शक है। मामले से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल सबूत जुटाए जा रहे हैं। ईडी की अलग-अलग टीम सीकर में मुख्य आरोपी रणवीर और सुभाष के गांव पनलावा में पहुंची। जहां घर पर सर्च किया जा रहा है। इसके साथ ही आरोपियों के परिवार से भी पूछताछ की। हालांकि रणवीर फिलहाल पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ है, जो अपने किसी फ्लैट में रह रहा है। ईडी ने झुन्झुनू में पूर्व सैनिक सलीम खान के घर छापा मारा। 

यूं शुरू हुआ धोखाधड़ी का खेल
जानकारी के अनुसार नेक्सा एवरग्रीन कंपनी का रजिस्ट्रेशन अहमदाबाद में 17 अप्रैल, 2021 में हुआ। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज अहमदाबाद के रिकॉर्ड से पता चलता है कि यह कंपनी रियल एस्टेट एक्टिविटी के लिए रजिस्टर्ड कराई गई थी। जिसके मालिक सीकर के पनलावा निवासी सुभाष बिजारणियां व रणवीर बिजारणियां हैं। गुजरात में धोलेरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर लोगों से इंवेस्ट के नाम पर रुपए लेने लगा था। रणवीर और सुभाष ने केवल नेक्सा एवरग्रीन के नाम से ही नहीं, बल्कि कई अलग-अलग नाम से कंपनी बना ली थी। इन नामों से कई बैंकों में अकाउंट खोले गए थे। इन कंपनियों में डायरेक्टर अलग-अलग थे। लोगों को झांसे में लेने के लिए सारे प्रोजेक्ट और कंपनी के नाम अधिकतर धोलेरा सिटी के नाम पर ही रखे गए थे।

पैसा आना बंद हुआ तो हुआ खुलासा
कुछ हफ्तों तक लोगों के खातों में पैसे आए, लेकिन 17 जनवरी, 2023 को जब लोगों के अकाउंट में रुपए नहीं आए तो सभी परेशान हो गए। इस पर लोगों को कंपनी के एमडी सुभाष बिजारणियां ने सफाई देकर जल्द रुपए ट्रांसफर करने की बात कहीं। कई लोग गुजरात के धोलेरा सिटी में बनाए इनके फर्जी प्रोजेक्ट ऑफिस पहुंचे। जहां भी झूठा आश्वासन दिया गया था। कुछ दिन बाद कंपनी के एमडी बिजारणियां बंधु, दोनों की पत्नियां और कंपनी के इन्वेस्टमेंट मैनेजर फरार हो गए। इस केस में अलग-अलग जिलों में 200 से ज्यादा एफआईआर हुई है।

Read More मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अम्बेडकर जयंती पर शुभकामनाएं, कहा- बाबा साहेब महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् और मानवाधिकारों के सशक्त प्रहरी थे

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास