ईडी की बड़ी कार्रवाई : जयपुर समेत चार राज्यों में साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ छापेमारी

करोड़ों की संपत्ति जब्त

ईडी की बड़ी कार्रवाई : जयपुर समेत चार राज्यों में साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ छापेमारी
जब्त संपत्तियों में 7 किलो सोना, 62 किलो चांदी, 1.18 करोड़ रुपए नकद और करीब 9.2 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज शामिल हैं।

जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुंबई ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के चार शहरों (जयपुर, अहमदाबाद, जबलपुर और पुणे) में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई मेसर्स मैग्नेटेल बीपीएस कंसल्टेंट्स एंड एलएलपी के खिलाफ की गई, जो कथित रूप से फर्जी ऋण योजना के जरिए अमेरिकी नागरिकों को ठगने में संलिप्त था।
ईडी की जांच के अनुसार इस कंपनी की ओर से संचालित फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से अमेरिकी नागरिकों को सस्ते ऋण दिलाने का झांसा देकर ठगा जा रहा था। तलाशी के दौरान एजेंसी को भारी मात्रा में अवैध संपत्ति और डिजिटल साक्ष्य हाथ लगे हैं।

जब्त संपत्तियों में 7 किलो सोना, 62 किलो चांदी, 1.18 करोड़ रुपए नकद और करीब 9.2 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज शामिल हैं। इसके साथ ही फर्जी कॉल सेंटर के संचालन से जुड़े कंप्यूटर, लैपटॉप, सर्वर व अन्य डिजिटल उपकरण भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में शामिल कंपनी के दो मुख्य साझेदार संजय मोरे और अजीत सोनी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। ईडी अब इनके नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय लिंक की भी जांच कर रही है। एजेंसी का मानना है कि इस धोखाधड़ी का दायरा काफी बड़ा हो सकता है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब दलबदल कानून के तहत टीएमसी के 20 बागी सांसदों को नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने सात दिन में मांगा जवाब
लोकसभा सचिवालय ने अभिषेक बनर्जी की याचिका पर दलबदल विरोधी कानून के तहत तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज : चिकित्सक शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगाने का RMCTA ने किया विरोध
त्योहारों पर यात्रियों को राहत, चार जोडी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार
होर्मुज समझौते के बाद भी नहीं खुलेगा जलडमरूमध्य, ईरान ने कहा- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रतिबंध
अखिलेश के महिला वादों पर भाजपा का पलटवार, राकेश त्रिपाठी बोले- हवा-हवाई हैं घोषणाएं
दिल्ली सराय-रींगस अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन, यात्रियों को होगी सुविधा
जरांगे-हाके के आंदोलन से पहले मुंबई में सख्ती: प्रदर्शन सिर्फ आजाद मैदान में, मार्च और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर रोक