गांवों की सरकार का चुनावी रियलिटी चेक, मैदान में उतरे चुनाव आयुक्त

मतदान केंद्रों से लेकर सुरक्षा इंतजामों तक की पड़ताल

गांवों की सरकार का चुनावी रियलिटी चेक, मैदान में उतरे चुनाव आयुक्त
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह छह जिलों के दौरे पर। सीकर में उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, मतदान दलों की तैनाती और चुनाव सामग्री की उपलब्धता की जानकारी ली।

जयपुर। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के बीच राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह प्रदेश के दौरे पर हैं। गांवों की सरकार चुनने के लिए चल रही चुनावी तैयारियों और जमीनी व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए वे जिला स्तर पर अधिकारियों से फीडबैक ले रहे हैं। मकसद साफ  है कि चुनाव केवल कागजों में नहीं, बल्कि धरातल पर भी निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हों। इसी कड़ी में राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने सीकर स्थित जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और उपखंड निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पंचायती राज चुनाव की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई और मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। चुनाव आयुक्त सोमवार से 31 अक्टूबर तक छह जिलों सीकर, झुंझुनूं, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और नागौर के दौरे पर हैं।

मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाए सुरक्षा पर नजर :

समीक्षा बैठक में मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं, मतदान दलों की तैनाती और चुनाव सामग्री की उपलब्धता की जानकारी ली गई। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की गई, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। चुनाव कार्य में लगे विभिन्न विभाग आपसी समन्वय से काम करें।

पारदर्शिता से समझौता नहीं : राज्य निर्वाचन आयुक्त ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। चुनाव से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मतदान की व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।  चुनाव आयुक्त के दौरे से जिला निर्वाचन तंत्र की तैयारियों पर निगरानी बढ़ी है। अधिकारियों के सामने चुनौती केवल चुनाव कार्यक्रम के अनुसार प्रक्रिया पूरी करने की नहीं, बल्कि मतदान के दिन हर व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की भी है। 

Read More रितु बराला जीरो एफआईआर मामले में 42 घंटे बाद कांग्रेस का धरना समाप्त, अब कोर्ट का रुख करेंगे नेता

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज बेड़े में जुड़ेंगी 622 नई बसें : 73 स्लीपर बसें भी आएंगी, उदयपुर को सर्वाधिक 37 बसें रोडवेज बेड़े में जुड़ेंगी 622 नई बसें : 73 स्लीपर बसें भी आएंगी, उदयपुर को सर्वाधिक 37 बसें
राजस्थान रोडवेज के बेड़े में लंबे समय बाद 622 नई अनुबंधित बसें शामिल होने जा रही हैं। रोडवेज प्रशासन ने...
खाद के साथ दूसरे उत्पाद थमाए तो खैर नहीं, 9 हजार निरीक्षण में 250 विक्रेताओं पर कार्रवाई
अयोध्या में विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय, श्रीराम की नगरी सनातन संस्कृति के गौरव की मनोहारी अभिव्यक्ति: योगी
पंचायत चुनाव के बीच 59 हजार सरकारी ई-मेल खाते ठप, वॉट्सऐप के भरोसे अफसर
गांवों की सरकार का चुनावी रियलिटी चेक, मैदान में उतरे चुनाव आयुक्त
फोल्डेबल आईफोन खरीदते ही झटका! खरीदने के 6 घंटे बाद ही स्क्रीन में दरार, कंपनी ने मानी खराबी
भाजपा नेता समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, नाबालिग से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप