राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, बाड़मेर बना देश का सबसे गर्म शहर

राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ

राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, बाड़मेर बना देश का सबसे गर्म शहर
राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। लगातार तीसरे दिन बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान।

जयपुर। राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। मंगलवार को लगातार तीसरे दिन बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। खास बात यह है कि पिछले 31 वर्षों में पहली बार मई के शुरुआती 12 दिनों में तापमान इस स्तर तक पहुंचा है। मौसम विभाग न आज बुधवार को बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर जारी रहेगा।

पिछले 24 घंटों में उत्तरी जिलों को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी हुई। बाड़मेर में बीते दो दिनों में लगभग 2 डिग्री तापमान बढ़ा है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में पारा 50 डिग्री तक पहुंच सकता है। मंगलवार को राजस्थान के सभी शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को तेज धूप से बचने, बार-बार पानी पीने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद