जयपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के हेल्थ चेकअप के लिए ऑटोमैटिक हेल्थ चेकअप स्मार्ट कियोस्क की सुविधा

यात्रियों को एडवांस पर्सनल वेलनेस डेटा हाथोंहाथ मिल सकेगा

जयपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के हेल्थ चेकअप के लिए ऑटोमैटिक हेल्थ चेकअप स्मार्ट कियोस्क की सुविधा

उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के जयपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के लिए ऑटोमैटिक हेल्थ चेकअप स्मार्ट कियोस्क शुरू किया गया है।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल के जयपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के लिए ऑटोमैटिक हेल्थ चेकअप स्मार्ट कियोस्क शुरू किया गया है। स्वास्तिक क्रेडिट सॉल्यूशन की और से रेलवे के साथ अनुबंध से शुरू किए गए। इस कियोस्क से यात्रियों को उनका एडवांस पर्सनल वेलनेस डेटा हाथोंहाथ मिल सकेगा। कंपनी की ओर से मात्र पचास रुपए सहयोग शुल्क से कियोस्क पर एडवांस आईओटी सेंसर से स्वास्थ्य के विभिन्न पैरामीटर्स के आधार पर जांच करके तत्काल रिपोर्ट भी दी जा रही है। 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कुमार मीना ने बताया कि जयपुर रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक हेल्थ चेकअप कियोस्क पर वजन,मोटापा और रक्तचाप सहित स्वास्थ्य के बारह पैरामीटर की अत्याधुनिक तरीके से स्क्रिनिंग की जा रही है, जिससे यात्री इस बात का पता लगा सकेंगे कि वह कितने स्वस्थ हैं। जाहिर है ट्रेन के इंतजार में यात्री कियोस्क पर हेल्थ स्क्रीनिंग से यह जान सकेंगे कि वे कितने स्वस्थ हैं। 

स्क्रीनिंग में रेलयात्री के स्वास्थ्य के लिए यदि कोई सचेत करने वाली बात सामने आती है, तो समय रहते किसी अस्पताल के डॉक्टर से स्वास्थ्य जांच कराकर उपचार प्रारंभ करने में मददगार सिद्ध हो सकती है। इस कियोस्क पर कंपनी की ओर से प्रशिक्षित तकनीशियन नियुक्त किए गए हैं।

मात्र दो मिनट में स्वास्थ्य के 13 पैरामीटर्स की जांच और रिपोर्ट मोबाइल पर :

Read More राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत

जयपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अस्थाई रूप से स्थापित हेल्थ चेकअप कियोस्क की मशीन पर यात्री को एक मिनट के लिए खड़ा होना होगा, जिस पर उसे अपना मोबाइल नंबर फीड कर दिए गए निर्देशों की पालना करनी पड़ेगी और अगले ही पल जांच रिपोर्ट उसके मोबाइल में व्हाट्सएप्प अथवा दी गई मेल आई डी पर उपलब्ध हो जाएगी। इसके साथ ही यात्री को बेहतर स्वास्थ्य के लिए व्हाट्सप पर प्रिंटेड रिपोर्ट के साथ हेल्थ टिप्स भी हाथोंहाथ उपलब्ध हो जाते हैं। 

Read More दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित : निर्धारित तिथियों पर देरी और बदले रूट से संचालन, जानें

स्वास्थ्य के इन पैरामीटर्स की हो रही जांच :

Read More जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार मामला : 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, सुबोध अग्रवाल 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

रेलवे स्टेशन पर स्थापित हेल्थ चेकअप कियोस्क पल्स पर यात्री के रक्तचाप,ऊंचाई,वजन,बॉडी मास इंडेक्स,आंत की वसा,कुल शारीरिक वसा,रक्त ऑक्सीजन संतृप्ति स्तर,शरीर में जल योजन स्तर,शरीर का तापमान,मांसपेशियों का वजन,अस्थि द्रव्यमान,बेसल चयापचय इत्यादि की जांच बिना किसी सेंपल के की जा रही है।

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित