घूस का मकड़जाल: विधायक पटेल दो दिन की रिमांड पर, जमीन खोद बरामद किए घूस के रुपए, एक और गिरफ्तार

मुझे फंसाया गया, मैं किसी को नहीं जानता

घूस का मकड़जाल: विधायक पटेल दो दिन की रिमांड पर, जमीन खोद बरामद किए घूस के रुपए, एक और गिरफ्तार

एसीबी डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि विधायक और उसके दलाल को दो दिन के रिमाण्ड पर लिया है।

जयपुर। करौली टोडाभीम के भाजपा नेता रामनिवास के बेटे रविन्द्र सिंह मीणा से उसकी माइंस के संबंध में शिकायत नहीं करने और विधानसभा में लगाए तीन सवालों को वापस लेने की एवज में 20 लाख रुपए की घूस लेने वाले बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल और उसके रिश्तेदार भाई विजय कुमार पटेल को एसीबी की टीम ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। एसीबी ने चार दिन का रिमांड मांगा लेकिन कोर्ट ने दोनों का दो दिन का रिमांड मंजूर किया। उधर घूस के रुपए लेकर फरार आरोपित को पकड़ने के लिए दो टीमें लगाईं। एएसपी ज्ञान प्रकाश नवल के नेतृत्व में लगाई टीम ने रुपए लेकर फरार हुए विधायक के पीए रोहित के मामा की निशानदेही पर एक मकान में पेड़ के पास जमीन में गाड़े गए 20 लाख रुपए बरामद कर लिए।

एसीबी ने जसंवत को गिरफ्तार कर लिया, जबकि जगराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसीबी डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि विधायक और उसके दलाल को दो दिन के रिमाण्ड पर लिया है। वहीं घूस के दिए गए 20 लाख रुपयों को बरामद कर लिया है। एसीबी के पास 20 लाख रुपए की घूस लेने के जयकृष्ण के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। इस मामले की जांच एएसपी संदीप सारस्वत को सौंपी है। 

क्या था मामला
परिवादी रविन्द्र कुमार ने एसीबी में चार अप्रेल को बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल के खिलाफ शिकायत दी कि उसकी टोडाभीम स्थित खान के संबंध में पटेल ने तीन सवाल (दो तारांकित और एक अतारांकित) विधानसभा में लगाए हैं। वे हम पर अवैध खनन का आरोप लगाकर विधानसभा में बार बार प्रश्न लगाकर हमारे ऊपर दबाव बनाकर घूस मांग रहे हैं। डीआईजी राहुल कोटोकी के सुपरविजन में शिकायत का सत्यापन किया, तो विधायक पटेल दो करोड़ की रिश्वत की मांग करते हुए पाए गए। टीम ने विधायक आवास पर घूस की पहली किश्त 20 लाख रुपए लेने आए पटेल को उसके दलाल भाई को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पीए घूस के 20 लाख रुपए लेकर फरार हो गया था। 

जमीन में गाड़ दिए रुपए
रोहिताश्व ने जगराम को कहा कि जमीन का सौदा कैन्सिल हो गया है, तो ये रुपए तू अपने पास रख ले और किसी को रुपए न तो देने हैं और न ही किसी को इन रुपयों के बारे में बताना है। फिर जगराम ने सुरक्षा की दृष्टि से रुपए बैग के ऊपर पॉलीथिन चढ़ाकर मकान के अंदर जमीन में दबा दिए। 

Read More होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण

तीन जगह दिए जा चुके थे 20 लाख रुपए
डीआईजी राहुल कोटोकी ने बताया कि घूस के रुपए विधायक आवास की पार्किंग में दिए गए। विधायक ने रुपए गिनने के बाद विजय कुमार पटेल को दिए। पटेल से विधायक का पीए जगजीवनपुर वैर निवासी रोहित उर्फ रोहिताश्व मीणा रुपए लेकर स्कूटी से फरार हो गया। उसने रुपए अपने मामा सिकराय दौसा निवासी जसवंत उर्फ लक्ष्मण उर्फ जस्सू मीणा को दे दिया। जसवंत ने रविवार रात करीब आठ बजे रुपए अपने परिचित इंदिरा गांधी नगर सेक्टर-13 निवासी टैक्सी चालक जगराम मीणा को दे दिए। 

Read More अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा

मुझे फंसाया गया, मैं किसी को नहीं जानता
घूसखोरी में पकड़े गए विधायक जयकृष्ण पटेल से दैनिक नवज्योति की बातचीत 
सवाल: विधानसभा में आप घूसखोरी का मुद्दा उठाते थे, और अब आप खुद ही घूसखोरी में पकड़े गए?
मैंने किसी से कोई घूस नहीं ली, मुझे राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। आने वाले समय में इसका खुलासा हो जाएगा।
सवाल: आप बागीदौरा से विधायक हैं और आपने करीब 700 किलोमीटर दूर माइंस के खिलाफ सवाल क्यों लगाए?
हम अपनी पार्टी को पूर्वी क्षेत्र में बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए हमने जनहित के और भ्रष्ट तंत्र के मुद्दे उठाने का प्रयास किया था। मैंने कोई सवाल वापस नहीं लिया। 
सवाल: आपके पीए घूस के रुपए लेकर अभी भी फरार हैं?
मैंने कोई घूस नहीं ली है, एसीबी जिन्हें पकड़ रही है, उनमें से मैं किसी को नहीं जानता। हो सकता है पीए खुद के लिए घूस ले रहा हो।
सवाल: आपके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र कौन कर रहा है?
आने वाले समय में इन सभी का खुलासा हो जाएगा। 

Read More गुलाबी नगरी में आज 'ग्लोबल होली', विदेशी मेहमानों ने खासा कोठी में जमकर उड़ाया रंग

 

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला