पांच अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार : चोरी करने के उपकरण, नगदी समेत दो कार बरामद 

आरोपितों के खिलाफ पूर्व में भी अपराधीक मुकदमे दर्ज

पांच अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार : चोरी करने के उपकरण, नगदी समेत दो कार बरामद 

कालवाड़ थाना इलाके में दो अंतर राज्य वाहन चोरों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया

जयपुर। कालवाड़ थाना इलाके में दो अंतर राज्य वाहन चोरों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से 5 लख रुपए की नगदी समय वाहन चोरी के उपकरण और चोरी किया दो कारों को बरामद किया है। 

पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि आरोपित योगेश कुमार जागडा उम्र 44 साल खुडाना महेन्द्रगढ सदर हरियाणा हाल पोस्ट जुई खुर्द भिवानी, हरप्रित उम्र 24 साल सैनिक कॉलोनी रोहतक हरियाणा ,राजकु‌मार उर्फ राजू माली राणीसर बास एमएस कॉलेज के पास थाना मुक्ता प्रसाद नगर, बीकानेर हाल माताजी मंदिर के पास बाईपास रोड रामपुरा बस्सी, बीकानेर, हरदीप सिंह उर्फ रोनक 27 साल नई दिल्ली  थाना राजौरी गार्डन, नीरज 32  साउथ वेस्ट दिल्ली द्वारका सैक्टर 28  कापासेडा नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कब्जे से चौपहिया वाहन  चोरी करने के उपकरण एक एसीएम, एक बीसीएम, एक स्टीयरिंग लॉक, दो दरवाजों का लॉक, एक डिग्गी लॉक, तीन ग्लैण्डर पत्ती, एक कटर, एक हवा भरने का पम्प, एक जेक लगाने की रॉड, एक रिपीटर गन, चार नम्बर प्लेट लगाने के प्लास्टिक कवर बरामद किये गये। आरोपितों के खिलाफ पूर्व में भी अपराधीक मुकदमे दर्ज हैं। जिस पर आरोपितों से प्रकरणों में अनुसंधान और बरामदगी के प्रयास जारी है।

ऐसे देते हैं अंजाम 
गिरफ्तार शुदा आरोपित रात में  घर के बाहर और रिहायशी अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़े चौपहिया वाहन (स्कॉर्पियो) को रैकी कर चिन्हित करते हैं। वाहन को  चोरी किए जाने वाले उपकरणों की मदद से  सेंसर हूटर को तोडकर,दरवाजे का लॉक तोड़कर ,वाहन में लगे जीपीएस सिस्टम को हटाकर अपने साथ लाए उपकरणों का प्रयोग करते हुए स्टार्ट करके वाहन को चुराकर फरार हो जाते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल