राज्यपाल ने राजस्थान विश्वविद्यालय कुलगुरु की अनियमितताओं की जांच संभागीय आयुक्त को सौंपी

छात्र-छात्राओं ने राज्यपाल कार्यालय को पत्र लिखकर लगाया था अनियमितता का आरोप

राज्यपाल ने राजस्थान विश्वविद्यालय कुलगुरु की अनियमितताओं की जांच संभागीय आयुक्त को सौंपी

इस पर राजभवन सचिवालय ने संभागीय आयुक्त को शिकायत की बिन्दुवार जांच के आदेश दिए हैं।

जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े ने राजभवन सचिवालय को मिली आरयू की कुलगुरु प्रो.अल्पना कटेजा की अनियमिताओं और घोटालों के आरोपों की जांच संभागीय आयुक्त को सौंपी है। राज्यपाल सचिवालय के उप सचिव मुकेश कुमार कलाल ने संभागीय आयुक्त को दी गई जांच में लिखा है कि 3 अप्रैल को छात्र राहुल कुमार और अन्य छात्र-छात्राओं ने राज्यपाल कार्यालय को पत्र लिखकर राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलगुरु द्वारा लगातार की जा रही अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच करवाने और शैक्षणिक प्रशासनिक दुर्दशा को संज्ञान में लाने के लिए कहा था।

इसी तरह राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने 16 अप्रैल को राज्यपाल को पत्र लिखकर राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.अल्पना कटेजा द्वारा की गई वित्तीय, प्रशासनिक एवं अकादमिक अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की थी। इस पर राजभवन सचिवालय ने संभागीय आयुक्त को शिकायत की बिन्दुवार जांच के आदेश दिए हैं। ज्ञातव्य है कि छात्र राहुल कुमार ने 26 सूत्रीय आरोप पत्र राज्यपाल को सौंपा था, जिसमें आरोप लगाया था कि विश्वविद्यालय कैंपस और छात्रावासों की मरम्मत करवाने की बजाय कुलगुरु अपने सरकारी बंगले का सौंदर्यीकरण करवा रही हैं, दूसरी तरफ छात्रावासों की हालत बदहाल है।

इनका कहना है
राजभवन से आरयू की कुलगुरु की जांच के लिए पत्र मिला है, इसकी जांच की जा रही है, जल्द ही राजभवन को जांच सौंपी जाएगी। 
-डॉ.पूनम, संभागीय आयुक्त, जयपुर

महामहिम ने जांच के आदेश दिए हैं तो प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके। विद्यार्थी परिषद ने भी कुलगुरु की अनियमितता और घोटाले की शिकायतें की थी।
-मनु दाधीच, छात्र नेता, जयपुर 

Read More ऊर्जा सदुपयोग की मुहिम को अपनाएं हर दिन : एकजुट होकर ऊर्जा संसाधनों के समुचित उपयोग में निभानी होगी सक्रिय भूमिका, सीएम ने कहा- विवेकपूर्ण उपयोग से ही आने वाली पीढ़ी के भविष्य को बनाया जा सकता है सुरक्षित

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत