आवासन मंडल ने एक ही दिन में बेचे 300 से अधिक आवास, 44 करोड़ का हुआ राजस्व

लोगों का उत्साह कम नहीं हो रहा है

आवासन मंडल ने एक ही दिन में बेचे 300 से अधिक आवास, 44 करोड़ का हुआ राजस्व
आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि आवासन मण्डल के बिना बिके लगभग 20 हजार अधिशेष आवासों को बेचने के लिए चलाई जा रही बुधवार नीलामी उत्सव योजना में दस प्रतिशत राशि जमा करवाकर आवंटी को आवास का आवंटन किया जा रहा है।

जयपुर। आमजन को सस्ती दरों पर किश्तों में आवास उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान आवासन मण्डल की नीलामी उत्सव योजना में लोगों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। इस बुधवार को भी 310 आवास बिके, जिससे मण्डल को लगभग 44 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि आवासन मण्डल के बिना बिके लगभग 20 हजार अधिशेष आवासों को बेचने के लिए चलाई जा रही बुधवार नीलामी उत्सव योजना में दस प्रतिशत राशि जमा करवाकर आवंटी को आवास का आवंटन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी एक हफ्ते पहले ही बुधवार नीलामी उत्सव ई-बिड सबमिशन में प्रताप नगर की द्वारकापुरी योजना मे 550 फ्लैट्स जोड़े गए थे और इसमें से 289 फ्लैट एक ही बुधवार को नीलामी में बिक गए।

9 लाख रुपए का फ्लैट बिका 31 लाख 66 हजार में 
आयुक्त ने बताया कि बुधवार नीलामी उत्सव में द्वारकापुरी योजना में ग्राउण्ड फ्लोर के 29 फ्लैट्स जोडेÞ गए थे, जिनकी न्यूनतम बोली मूल्य 9 लाख 33 हजार रुपए रखी थी, जो लगभग 31 लाख 66 हजार रुपए में बिका है। इसी तरह बाकी फ्लैट्स भी दोगुने से तिगुने दामों पर बिके हैं।

 

Tags: residence

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान. इस वित्त वर्ष में एक दिन में सर्वाधिक मूवमेंट, 67 विमानों की लैंडिंग और 62 ने भरी उड़ान.
एयरपोर्ट पर प्रतिदिन टेक ऑफ करने वाली फ्लाइट्स की संख्या औसतन 65 तक पहुंच गई है। उड़ानों की बढ़ती संख्या...
पिंकसिटी प्रेस क्लब का 35वां स्थापना दिवस समारोह : वरिष्ठ और युवा पत्रकारों का हुआ सम्मान
सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के लिए राजस्थान टीम चंडीगढ़ रवाना, राजस्थान का पहला मुकाबला 26 को हरियाणा से
जम्मू: सुरक्षा बलों ने किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
झालाना में राणा की टेरेटरी पर बहादुर-बघेरा की दस्तक, एक माह से लापता जंगल के राजा राणा का सुराग नहीं
राजस्थान ने बिजली उत्पादन से लेकर पावर ट्रांसमिशन में हासिल की नई रफ्तार , बिजली उत्पादन क्षमता के क्षेत्र मे 5 गुना तक उपलब्धि
सीताराम लांबा का सवाल: पंचायत टिकटों के मालिक विधायक तो संगठन के ताले लगा दो