12वीं की किताब आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत पर प्रतिबंध : जहर लाखों रुपए का आए तो क्या इंसान उसे खा लेगा- दिलावर

अकबर जैसे लुटेरे और दुष्कर्मियों को नहीं पढ़ाया जाएगा

12वीं की किताब आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत पर प्रतिबंध : जहर लाखों रुपए का आए तो क्या इंसान उसे खा लेगा- दिलावर

हजारों किताबें वितरित होने और लाखों रुपए खर्च होने के बाद किताबों पर प्रतिबंध लगाने के सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि जहर लाखों रुपए का आए तो क्या इंसान उसे खा लेगा।

जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 12वीं कक्षा की किताब आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दी है। दिलावर का तर्क है कि यह किताब केवल गांधी-नेहरू परिवार और कांग्रेस नेताओं को महिमामंडित करती है और पीएम मोदी के योगदान को नजरअंदाज किया गया है। दिलावर ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि किताब में मोदी के योगदान का कम जिक्र कर उनके योगदान को भुला दिया। किताब में सिर्फ कांग्रेस नेताओं को इस तरह महिमामंडित किया है, जैसे उन्होंने ही सब कुछ किया हो। राजस्थान के स्कूलों में अकबर जैसे लुटेरे और दुष्कर्मियों को नहीं पढ़ाया जाएगा।

हजारों किताबें वितरित होने और लाखों रुपए खर्च होने के बाद किताबों पर प्रतिबंध लगाने के सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि जहर लाखों रुपए का आए तो क्या इंसान उसे खा लेगा। कांग्रेस ने सिर्फ गांधी परिवार को पढ़ाने के लिए यह सब किया है। किताब में गांधी-नेहरू परिवार सहित कांग्रेस प्रधानमंत्रियों पर बहुत सारी जानकारी है,लेकिन 11 साल से पीएम मोदी के योगदान पर पढ़ने के लिए बहुत कम जानकारी दी गई है। मोदी को तवज्जो नहीं मिलने के कारण अब सरकार ने किताब विद्यार्थियों को नहीं पढ़ाने का फैसला कर लिया है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

सिंधी कैम्प थाना पुलिस की कार्रवाई : अवैध कटार के साथ युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच शुरू सिंधी कैम्प थाना पुलिस की कार्रवाई : अवैध कटार के साथ युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच शुरू
अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से एक अवैध...
गुटेरेस ने युद्धविराम बढ़ाने का किया स्वागत : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की दिशा में एक जरूरी कदम, बोले- इससे लड़ाई का एक निकलेगा वास्तविक समाधान
सीएम योगी का ममता बनर्जी पर तीखा हमला: कोई माई का लाल बंगाल की अस्मिता से नहीं कर सकता खिलवाड़, 4 मई को राज्य में लहराएगा भाजपा का “भगवा ध्वज”
पहलगाम हमले के शहीदों को मुख्यमंत्री की श्रद्धांजलि, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश
सीएचओ भर्ती परीक्षा-2020 पेपर लीक : एक और आरोपी गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारियां 21 पहुँचीं
किसानों को मिला संबल : 5 किस्तों में 2726 करोड़ रुपए हस्तांतरित, प्रदेश के लाखों किसानों को आर्थिक मजबूती
ईरान ने ट्रंप के युद्धविराम विस्तार को 'चाल' बताकर किया खारिज: कहा-हमने कभी इसकी मांग नहीं की, नौसैनिक नाकेबंदी की निंदा की