पोस्टर लगाने को लेकर देर रात जयपुर में विवाद : विधायक बालमुकुंदाचार्य ने लगाए थे पोस्टर, दर्ज हुई एफआईआर

कमिश्नर के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला

पोस्टर लगाने को लेकर देर रात जयपुर में विवाद : विधायक बालमुकुंदाचार्य ने लगाए थे पोस्टर, दर्ज हुई एफआईआर

हमने आमजन को भरोसा दिलाया है कि विधायक बालमुकुंदाचार्य के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग करेंगे। 

जयपुर। पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ शुक्रवार की शाम बड़ी चौपड़ पर सर्व हिन्दू समाज की आक्रोश रैली शांति से सम्पन्न हो गई, लेकिन इसके बाद हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने अपने समर्थकों के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद लिखे पोस्टर शौचालयों के बाहर एवं अन्य जगह लगाए। इस दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी थे। बालमुकुंदाचार्य अपने समर्थकों के साथ कुछ अन्य पोस्टर लगाने के लिए जामा मस्जिद के बाहर पहुंच गए। यहां पोस्टर दीवारों पर चस्पा कर दिए। इस पर समुदाय विशेष के लोग भड़क गए। पूरे जौहरी बाजार का रास्ता जाम हो गया। बड़ी संख्या में लोग विरोध में उतर गए।

बालमुकुंदाचार्य को शनिवार तक गिरफ्तार नहीं करने पर बड़े विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी। जानकारी लगने पर बड़ी तादाद में पुलिस जाब्ता भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ, कांग्रेस विधायक अमीन कागजी, रफीक खान भी आ गए। जोसफ ने मध्यस्थता कर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मस्जिद से सभी को शांत रहने और अपने घरों पर लौटने का ऐलान किया गया। हालात तनाव पूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है। मामले को बढ़ता देखकर बाद में बालमुकुंदाचार्य के खिलाफ माणक चौक थाने में धार्मिक भावनाओं को भड़काने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

गंगा जमुना तहजीब जयपुर की रही है। हमने आमजन को भरोसा दिलाया है कि विधायक बालमुकुंदाचार्य के खिलाफ प्रशासन से कार्रवाई की मांग करेंगे। 
-रफीक खान, विधायक, 
आदर्श नगर, विधानसभा।

जिम्मेदार आदमी, जो जयपुर की संस्कृति को तार-तार करने में लगा है। कभी कब्रिस्तान में, कभी आधार कॉर्ड चेक करने चला जाए। सब्र की अब तो इंतिहा हो गई। ऐसे विधायक पर कार्रवाई होनी चाहिए। 
- अमीन कागजी, विधायक, 
हवामहल विधानसभा।

Read More अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाए कर रही रोडवेज में फ्री यात्रा : सिंधी कैंप बस स्टैंड पर महिलाओं की भारी भीड़, प्रशासन कर रहा अतिरिक्त बसों का संचालन

 

Read More गर्मी ने अभी से किया बेहाल: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, अब लू का अलर्ट

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक विश्व उपभोक्ता दिवस : जानिए वे 10 बड़े जाल जिनसे फंसाया जाता है आम उपभोक्ताओं को, क्रेडिट कार्ड के मायाजाल से लेकर उपभोक्ताओं को लालच परोसना तक
बाजार में चमकदार ऑफर और बड़े-बड़े दावे अक्सर उपभोक्ताओं को जाल में फंसा देते हैं। ‘ऑर्गेनिक’ लेबल, ‘2 के साथ...
राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय