धनतेरस के मद्देनजर पंचायत चुनाव की तिथियों में बदलाव : अब एक दिन पहले होगा मतदान, जानें शेड्यूल

शेष घोषित कार्यक्रम यथावत रहेगा

धनतेरस के मद्देनजर पंचायत चुनाव की तिथियों में बदलाव : अब एक दिन पहले होगा मतदान, जानें शेड्यूल
धनतेरस के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के तीनों चरणों की पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान कार्यक्रम में एक दिन का बदलाव। प्रथम चरण 21 अक्टूबर, द्वितीय 27 अक्टूबर और तृतीय चरण 2 नवंबर को पार्टियां रवाना। मतदान की निर्धारित तिथियां यथावत रहेंगी।

जयपुर। धनतेरस पर्व के संबंध में धार्मिक आस्था और जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण की तिथियों को एक दिन पीछे ले जाने का निर्णय लिया है। अब पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान पहले घोषित तिथियों से एक दिन पहले होगा। शेष घोषित कार्यक्रम यथावत रहेगा।

आयोग के अनुसार, प्रथम चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 22 अक्टूबर के बजाय 21 अक्टूबर को, द्वितीय चरण का 28 अक्टूबर के बजाय 27 अक्टूबर को तथा तृतीय चरण का 3 नवंबर के बजाय 2 नवंबर को होगा। तृतीय चरण में जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान 3 नवंबर और पंच/सरपंच के लिए मतदान 5 नवंबर को होगा। केवल वार्ड पंचों द्वारा उप-सरपंच का अप्रत्यक्ष चुनाव 6 नवंबर को पूर्वाह्न में संपन्न होगा।

संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है- प्रथम चरण

  •  21 अक्टूबर 2026: जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान/पहुँच
  • 22 अक्टूबर 2026: जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान
  • 23 अक्टूबर 2026: पंच/सरपंच के लिए नामांकन
  • 24 अक्टूबर 2026: पंच/सरपंच के लिए मतदान
  • 25 अक्टूबर 2026: उप-सरपंच का चुनाव

द्वितीय चरण

Read More संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती में अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर तक बढ़ी

  • 27 अक्टूबर 2026: जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान/पहुँच
  • 28 अक्टूबर 2026: जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान
  • 29 अक्टूबर 2026: पंच/सरपंच के लिए नामांकन
  • 30 अक्टूबर 2026: पंच/सरपंच के लिए मतदान
  • 31 अक्टूबर 2026: उप-सरपंच का चुनाव

तृतीय चरण

Read More एक पेड़ पूर्वजों के नाम अभियान शुरू, जयपुर की 300वीं वर्षगांठ पर सालभर होंगे कार्यक्रम

  • 2 नवंबर 2026: जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान/पहुँच
  • 3 नवंबर 2026: जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान
  • 4 नवंबर 2026: पंच/सरपंच के लिए नामांकन
  • 5 नवंबर 2026: पंच/सरपंच के लिए मतदान

6 नवंबर 2026: उप-सरपंच का चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि धनतेरस के कारण यह आंशिक संशोधन किया गया है, ताकि मतदाताओं और चुनाव कर्मियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान हो सके।

Read More पंचायत चुनाव में युवा तय करेंगे गांव की सरकार : 14 लाख युवा पहली बार डालेंगे वोट, रोजगार, पलायन, शिक्षा और इंटरनेट सबसे बड़े सवाल

Post Comment

Comment List

Latest News

विद्युत जामवाल का हैरतअंगेज कारनामा : 15 मिनट तक रोकी सांस, 20 मिनट तक नहीं झपकी पलकें विद्युत जामवाल का हैरतअंगेज कारनामा : 15 मिनट तक रोकी सांस, 20 मिनट तक नहीं झपकी पलकें
हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ के ट्रेलर लॉन्च पर एक्शन स्टार विद्युत जामवाल ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। उन्होंने करीब 15...
मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों को दिया रोडमैप : 100 दिन में बदलें शहरों की सूरत, दीपावली से पहले पूरी हों मूलभूत सुविधाएं
साइबर अलर्ट : ऑनलाइन वेडिंग कार्ड के नाम से ठगी, पुलिस की एडवाइजरी जारी
राष्ट्रीय संयोजक बनने के बाद आकाश आनंद का पहला बयान, कहा- मुझे क्षमा किया, हल्के में नहीं लूंगा
जिलों के लिए बनेगा अलग रोड सेफ्टी प्लान : राजस्थान देश का पहला राज्य, डब्ल्यूएचओ के सहयोग से तैयार हुआ एक्शन प्लान
चुनाव में हथियार, जुलूस और सोशल मीडिया पर भड़काऊ प्रचार पर रोक : आगामी आदेश तक निषेधाज्ञा लागू, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
अंतिम मतदाता सूची का इंतजार न करें, अभी फॉर्म-6 भरें : केबीएस सिद्धू