भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज

एक्सपो के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को आमंत्रित किया गया 

भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर का सबसे बड़ा आयोजन, भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026, 16-18 जनवरी को मानसरोवर स्थित वीटी ग्राउंड में होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उद्घाटन करेंगे। एक्सपो में 300 से अधिक बूथ, पीएम सूर्य घर व कुसुम योजना की जानकारी, तकनीकी सत्र, ऑल इंडिया रिन्यूएबल ओलंपियाड और ‘सीईओ इन्वेस्टमेंट मीट’ शामिल होंगे।

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर का सबसे बड़ा आयोजन भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 आगामी 16 से 18 जनवरी तक मानसरोवर स्थित वीटी ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। इस तीन दिवसीय मेगा एक्सपो का आयोजन राजस्थान सोलर एसोसिएशन (आरएसए) की ओर से किया जा रहा है।

एक्सपो के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को आमंत्रित किया गया है, जबकि उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर करेंगे। कार्यक्रम में केंद्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, देश के शीर्ष रिन्यूएबल सेक्टर उद्यमी, उद्योग विशेषज्ञ एवं राजस्थान सोलर एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

आरएसए के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से आयोजित यह एक्सपो देश का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी मंच होगा, जिसकी मेजबानी के लिए जयपुर पूरी तरह तैयार है। एक्सपो में 300 से अधिक बूथ और पवेलियन लगाए जाएंगे, जहां देश-विदेश की रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ी कंपनियां अपने नवीनतम उत्पाद, सेवाएं, इनोवेशन और अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी।

एक्सपो में केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना, कुसुम योजना, राज्य सरकार की रूफटॉप सोलर सब्सिडी स्कीम सहित रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ी सभी प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजन को दी जाएगी। इसके साथ ही तीनों दिन विशेष तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें देशभर के रिन्यूएबल विशेषज्ञ, सरकारी प्रतिनिधि, उद्योगपति और औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी रिन्यूएबल सेक्टर के विकास, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर मंथन करेंगे।

Read More वैश्विक स्टोन उद्योग का महाकुंभ : जेईसीसी में 4 दिवसीय इंडिया स्टोनमार्ट शुरू हुआ, देश-विदेश की अग्रणी स्टोन कंपनियां ले रही भाग 

एक्सपो की खास बात यह रहेगी कि इसमें पहली बार ‘ऑल इंडिया रिन्यूएबल ओलंपियाड’ और ‘भारत रिन्यूएबल टैलेंट फेस्ट’ का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पीएम सूर्य घर योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सूर्य घर योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा।

Read More सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म : बर्थ डे मनाने के नाम पर सूरत बुलाया, नशीला इंजेक्शन देकर बीस दिन तक बनाया बंधक ; आरोपी रिमांड पर

भारत रिन्यूएबल एक्सपो का प्रमुख आकर्षण 16 जनवरी को आयोजित होने वाली ‘सीईओ इन्वेस्टमेंट मीट’ होगी, जिसमें देश की 50 से अधिक शीर्ष रिन्यूएबल कंपनियों के सीईओ और प्रमुख हिस्सा लेंगे। इस दौरान रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की मौजूदा चुनौतियों, निवेश संभावनाओं और सरकारी नीतियों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

Read More जयपुर आरटीओ प्रथम का एक आदेश : बेशकीमती लग्जरी गाड़ियां बनीं कबाड़, आरटीओ ने किए 493 वीआईपी नंबर वाहनों के पंजीयन निरस्त

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान