IPL 2024 : राजस्थान अजय रथ को आगे बढ़ाने, गुजरात हार के सिलसिले को तोड़ने उतरेगा

IPL 2024 : राजस्थान अजय रथ को आगे बढ़ाने, गुजरात हार के सिलसिले को तोड़ने उतरेगा
राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 24वें मुकाबले में अपनी पांचवीं जीत दर्ज करने तथा गुजरात जायंट्स पिछले दो मुकाबलों में मिली हार के क्रम को तोड़ने के लिए उतरेगा।

जयपुर। राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 24वें मुकाबले में अपनी पांचवीं जीत दर्ज करने तथा गुजरात जायंट्स पिछले दो मुकाबलों में मिली हार के क्रम को तोड़ने के लिए उतरेगा।

राजस्थान रॉयल्स के  रियान पराग और कप्तान संजू सैमसन बल्लेबाजी मे और यजुवेन्द्र चहल गेंदबाजी में बेहतरीन फार्म में चल रहे है और टीम को पिछले चार मैचों में जीत मिली है। राजस्थान इन जीतों से उत्साहित है और वह इसे कायम रखना चाहेगा। वहीं खराब फार्म से जुझ रही गुजरात की टीम अपने पिछले दो मैचों में मिली हार को भुलाकर नए जोश के साथ मैदान में उतरेगी।

प्रदर्शन के मामले में अगर देखा जाए तो राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान संजु सैमसन नाबाद 82 रन और रियान पराग 43 रनों पारियों के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रन से हरा कर अपनी पहली जीत दर्ज की थी। इसके बाद राजस्थान ने दिल्ली कैपिटल्स पर रियान पराग के नाबाद 84 रनों और चहल और नांद्रे बर्गर के दो-दो विकेटों के दम पर 12 रन जीत दर्ज की थी। तीसरे मुकाबले में रियाग पराग की 54 रनों की नाबाद पारी और ट्रैंट बोल्ड और यजुवेन्द्र चहल के तीन-तीन विकेटों की बदौलत मुम्बई इंडियंस को छह विकेट से पराजित किया था। चौथे मुकाबले में जॉस बटलर के नाबाद 100 रन और संजू सैमसन की 69 रनों की कप्तानी पारी के दम पर पांच गेंदे शेष रहते लक्ष्य हासिल कर रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु को भी छह विकेट से हराया है और पिछले मैचों में मिली जीत वह उत्साहित है। पिछले मैचों के अनुसार राजस्थान के कप्तान संजु सैमसन और रियान पराग बेहतरीन बल्लेबाजी कर दर्शकों को रोमांचित कर रहे। वहीं यजुवेन्द्र चहल का भी जलवा बरकरार है। राजस्थान के चार मैचों में लगातार चार जीत के साथ आठ अंक है और वह अंक तालिका में सबसे ऊपर है।

वहीं अगर गुजरात जायंट्स की बात की जाए तो उसे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों स्तर पर संघर्ष करना पड़ रहा है। हालांकि उसने अपने पहले मुकाबले में सांई सुदर्शन की 45 रनों की पारी और उसके बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुम्बई इंडियंस को छह रन से हराया था। उसके बाद वह टीम प्रयास के मामले में पिछड़ गई और उसे दूसरे मैच में उसे चेन्नई सुपर किंग्स ने 63 रनों से हरा दिया। तीसरे मुकाबले में पहले मोहित शर्मा की तीन विकेट की शानदार गेंदबाजी उसके बाद सांई सुदर्शन के 45 रन और डेविड मिलर के 44 रन के दम पर गुजरात ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया था। चौथे मैच में उसने कप्तान शुभमन गिल के नाबाद 89 रनों की पारी के बावजूद तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पांचवें मुकाबले में उसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की धार कुंद नजर आई और उसे लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों 33 रनों से हार मिली। गुजरात को उसके पांच मैचों में से तीन में हार का सामना करना पड़ा और उसके पांच मैचों में चार अंक है तथा वह तालिका में सातवें नंबर पर है। अगर उसे हार के क्रम को तोडऩा है तो उसे टीम प्रयास के साथ बल्ले और गेंद दोनों स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

Read More त्योहारों पर जयपुर स्टेशन में भीड़ प्रबंधन की तैयारी, जीएम ने परखी व्यवस्थाएं

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र' सेफ होंगी गाड़ियां! केंद्र सरकार ने किए मोटर वाहन अधिनियम के तकनीकी मानकों में संशोधन, 2027 से अनिवार्य होगा 'एंटी-थेफ्ट इमोबिलाइज़र'
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहन सुरक्षा को लेकर नए तकनीकी मानक अधिसूचित किए हैं। इसके तहत 1 अक्टूबर...
181 राजस्थान संपर्क पोर्टल की हकीकत परखने आम नागरिक बने शासन सचिव ,मौके पर कराया शिकायतों का समाधान
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल! मनोज जरांगे ने 31 मिनट की ऑडियो क्लिप सुनाकर साजिश का लगाया आरोप
दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा बढ़ाने और रात 12:30 बजे तक मेट्रो चलाने की मांग, व्यापार महासंघ ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से की मुलाकात
आमेर महल में फिर शुरू हुई विश्व प्रसिद्ध हाथी सवारी, पर्यटकों को मिलेगा शाही अंदाज का अनुभव
सीतापुरा की ज्वेलरी फैक्ट्री में आग: दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत, 5 कर्मचारी बेहोश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, हमले से पहले होटल में हथियारों की टेस्टिंग; 10 गिरफ्तार