बेघर लोगों को छत देने की तैयारी

सभी जिलों में 75-75 की क्षमता के 45 आवासों का निर्माण किया जाएगा

बेघर लोगों को छत देने की तैयारी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार बेघर, वृद्धजन, कामकाजी महिलाओं एवं असहाय-निराश्रित व्यक्तियों को रहने के लिए छत देने की तैयारी कर रही है।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार बेघर, वृद्धजन, कामकाजी महिलाओं एवं असहाय-निराश्रित व्यक्तियों को रहने के लिए छत देने की तैयारी कर रही है। सभी जिलों में 75-75 की क्षमता के 45 आवासों का निर्माण किया जाएगा। गृह निर्माण के लिए अब जिलों में भूमि आवंटन की तैयारी है। अपना घर संस्था की तर्ज पर मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह योजना के तहत जयपुर, भरतपुर संभाग में दो-दो, शेष संभागों पर तीन-तीन तथा शेष 26 जिलों के लिए एक-एक गृह की स्थापना की जाएगी। एक गृह की क्षमता 75 होगी, जिसके लिए न्यूनतम भूमि 3000 वर्गमीटर आवंटित होगी। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग ने गृह निर्माण के लिए सभी स्थानीय निकायों, प्राधिकरण और यूआईटी से भूमि आवंटन के प्रस्ताव मांगे है ताकि शीघ्र भूमि देने की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके। योजना के तहत भवन निर्माण के लिए 90 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। मुख्यमंत्री ने इसकी बजट में घोषणा की थी।

संस्थाओं का चयन:एसजेई विभाग ने आवासों का संचालन करने वाली संस्था, कंपनी, आवेदनकर्ता, आवंटन की शर्तों व उप-विधियों आदि की समस्त शर्तें पुणत: पालना करेगा। शर्त की अवेहलना करने पर आवंटन करने वाला शहरी निकाय आवंटन निरस्त करने, भवन, भूमि पर बने अन्य निर्माण को कब्जे में लेने के लिए स्वतंत्री रहेगी।

किस जिले में कितने गृह बनेंगे
योजना के तहत जोधपुर में 3, बीकानेर 3, अजमेर 3, कोटा 3, जयपुर 2, भरतपुर 2, अलवर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, पाली, सीकर, गंगानगर, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, टोंक, नागौर, दौसा, प्रतापगढ़ बांसवाड़ा, झालावाड़, बूंदी, झुंझुनूं, जालोर, बारां, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, राजसमंद, और सिरोही में एक-एक गृह बनाया जाएगा।

सीएम पुनर्वास गृह योजना के अन्तर्गत गृह स्थापित करने के लिए भूमि आवंटन करने के संबंध में तीनों प्राधिकरण और 14 यूआईटी से प्रस्ताव भिजवाने को कहा गया है।
- नवनीत कुमार, जेएस यूडीएच

Read More अनुसूचित जाति-जनजाति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, अत्याचार के मामलों में आई कमी : मुख्यमंत्री

सभी जिलों में 25 गृहों की स्थापना की जाएगी। यूडीएच को जमीन आवंटन के लिए कहा गया है, ताकि मौके पर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके।
- डॉ. समित शर्मा, शासन सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग

Read More राजस्थान में मानसून का जोर : मकराना में मार्बल खान ढही, दो दिन और भारी बारिश का अलर्ट

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी