जयपुर–हैदराबाद फ्लाइट एक हफ्ते में ही बंद, कम यात्री संख्या के चलते लिया गया फैसला

दोनों शहरों के बीच हवाई संपर्क पूरी तरह प्रभावित नहीं

जयपुर–हैदराबाद फ्लाइट एक हफ्ते में ही बंद, कम यात्री संख्या के चलते लिया गया फैसला
जयपुर से हैदराबाद के बीच संचालित इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बंद कर दिया गया। यह फ्लाइट हाल ही में 20 जनवरी से शुरू की गई थी, लेकिन महज एक सप्ताह के संचालन के बाद ही इसे बंद करने का निर्णय लिया गया।

जयपुर। जयपुर से हैदराबाद के बीच संचालित इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बंद कर दिया गया है। यह फ्लाइट हाल ही में 20 जनवरी से शुरू की गई थी, लेकिन महज एक सप्ताह के संचालन के बाद ही इसे बंद करने का निर्णय लिया गया। जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट जयपुर से रात 11:35 बजे रवाना होती थी और हैदराबाद से सुबह 6:50 बजे जयपुर पहुंचती थी। फ्लाइट के अचानक बंद होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, खासकर उन लोगों को जो देर रात और सुबह की कनेक्टिविटी पर निर्भर थे।

हालांकि राहत की बात यह है कि जयपुर–हैदराबाद रूट पर फिलहाल रोजाना चार अन्य फ्लाइट्स का संचालन जारी है, जिससे दोनों शहरों के बीच हवाई संपर्क पूरी तरह प्रभावित नहीं हुआ है। एयरलाइन की ओर से फ्लाइट बंद करने के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि कम यात्री संख्या या परिचालन कारणों के चलते यह फैसला लिया गया होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की कमियों पर गहलोत का हमला, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर पर चिंता जताते हुए हर संभाग में क्षेत्रीय कैंसर संस्थान...
मौलाना कल्बे रुशेद रिजवी का बड़ा बयान, बोले- पीओके भारत का था, है और हमेशा भारत का रहेगा
वेयरहाउस को प्रोत्साहन देने के नियमों में संशोधन, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में बदलाव 
संजय राउत ने मोहन भागवत को भेजा न्योता, रामरक्षा अभियान में शामिल होने का किया आग्रह
ट्रम्प का बड़ा आरोप, बोले- चीन ने 2020 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की
आरजीएचएस में अनियमितताओं पर सरकार का सख्त एक्शन: 3 माह में 51 अस्पताल निलंबित, फर्जी क्लेम और वित्तीय गड़बड़ियों पर कार्रवाई
पीडब्ल्यूवाला ने NEET 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया, छात्रों ने साझा किए सफलता के मंत्र