सीकर में एसीबी की कार्रवाई, हैड कांस्टेबल एवं उसका दलाल पांच हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार

अनिल कुमार हैड कांस्टेबल पुलिस थाना कोतवाली नीमकाथाना रिश्वत लेते गिरफ्तार

सीकर में एसीबी की कार्रवाई, हैड कांस्टेबल एवं उसका दलाल पांच हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार

रिवादी द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमें और उसके विरूद्ध दर्ज मुकदमें में मदद करने की एवज में मांगी थी घूस

जयपुर।  सीकर एसीबी की टीम ने रविवार को कार्रवाई कर अनिल कुमार हैड कांस्टेबल पुलिस थाना कोतवाली नीमकाथाना, जिला सीकर को उसके दलाल बोदूराम (प्राइवेट व्यक्ति) सहित परिवादी से 5 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की सीकर इकाई को परिवादी ने शिकायत दी कि परिवादी द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमें और उसके विरूद्ध दर्ज मुकदमें में मदद करने की एवज में अनिल कुमार हैड कास्टेबल, पुलिस थाना कोतवाली नीमकाथाना, जिला सीकर द्वारा उसके दलाल बोदूराम (प्राइवेट व्यक्ति) के माध्यम से 10 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।


जिस पर एसीबी सीकर टीम ने शिकायत का सत्यापन कर  दलाल बोदूराम (प्राइवेट व्यक्ति) को को परिवादी से 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद आरोपी अनिल कुमार हैड कानिस्टेबल को भी गिरफ्तार किया गया है।
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल