पहला सुख निरोगी काया, शरीर स्वस्थ तो कोई काम असंभव नहीं: राज्यपाल

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का सप्तम दीक्षांत समारोह आयोजित

पहला सुख निरोगी काया, शरीर स्वस्थ तो कोई काम असंभव नहीं: राज्यपाल

डिग्रियां पाकर स्टूडेंट्स के चेहरे खिले

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के इस सातवें दीक्षान्त समारोह के शुभ अवसर पर छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप सबको बधाई देते हुए इस अवसर पर उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। उन्होंने कहा-भारतीय संस्कृति में पहला सुख निरोगी काया माना गया।,हमारे यहां कहा गया है कि स्वस्थ शरीर यदि है तो फिर जीवन में अन्य सभी कार्य संभव किए जा सकते हैं ।

 

राज्यपाल ने कहा कीअश्विनीकुमारों से चिकित्सा का विषद् ज्ञान इन्द्र को मिला और इन्द्र द्वारा बाद में भारद्वाज ऋषि को और इसके बार फिर आगे भी इसी तरह यह ज्ञान की परम्परा हमारे यहां चलती आयी है। पिछले दो वर्ष कोविड-19 महामारी के फैलाव और दुष्परिणामों के रहे,मुझे ज्ञात है, इस विकट दौर में आर. यू.एच.एस. अस्पताल एवं एस. एम. एस. अस्पताल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैं युवा चिकित्सकों से कहना चाहता हूं कि वे गांव और सुदूर क्षेत्रों में जाकर वहां प्रचलित रोगों का अध्ययन करें और वहाँ चिकिसकीय सेवाओं को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इससे पहले राज्यपाल ने मेडिकल स्टूडेंट्स को डिग्रियां वितरित की।


दीक्षांत समारोह में चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा, प्रमुख सचिव वैभव गालरिया,  वाईस चांसलर डॉ सुधीर भंडारी सहित कई चिकिसक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एम्स नई दिल्ली के निदेशक पद्मश्री डॉ रणदीप गुलेरिया को डॉक्टर ऑफ़ साइंस की उपाधि से नवाजा गया।

Read More एएनटीएफ का बालेसर में ड्रग्स हब पर धावा : तस्करों से मुठभेड़ के बीच 90 करोड़ की एमडी जब्त, सरगना सहित गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल