प्रदेश में पेट्रोल 10.48 रुपए और डीजल 7.16 रुपए प्रति लीटर सस्ता

डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता होगा

 प्रदेश में पेट्रोल 10.48 रुपए और डीजल 7.16 रुपए प्रति लीटर सस्ता
केंद्र सरकार ने जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर 8 और 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है। इससे पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता होगा।

जयपुर। केंद्र सरकार ने जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर 8 और 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है। इससे पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता होगा। इस कटौती के बाद राजस्थान में पेट्रोल पर 2.48 रुपए और डीजल पर 1.16 रुपए प्रति लीटर वैट भी कम होगा। इससे प्रदेश में पेट्रोल 10.48 रुपए और डीजल 7.16 रुपए प्रति लीटर सस्ता होगा। इसके अलावा केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपए प्रति गैस सिलेंडर (साल में 12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देने का ऐलान किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी।

स्टील के कच्चे माल पर कम किया आयात शुल्क
सीतारमण ने कहा कि हम प्लास्टिक उत्पादों के लिए कच्चे माल पर सीमा शुल्क भी कम कर रहे हैं। स्टील के कच्चे माल पर भी आयात शुल्क कम किया जाएगा। हालांकि कुछ इस्पात उत्पादों पर निर्यात शुल्क लगाया जाएगा। सीमेंट की उपलब्धता में सुधार के लिए और सीमेंट की लागत को कम करने के लिए बेहतर लाजिस्टिक्स के जरिए उपाय किए जा रहे हैं।

दाम बढ़ने की व्यक्त की जा रही थी आशंका
सीतारमण ने ये घोषणा ऐसे समय किए है, जब तमाम रिपोर्टों में तेल कंपनियों को भारी नुकसान होने के चलते डीजल-पेट्रोल की कीमतों के बढ़ने की आशंकाएं जताई जा रही थी।

विपक्ष लगातार कर रहा था हमले
सीतारमण की ओर से इन राहतों की घोषणा ऐसे समय में की है, जब विपक्ष की ओर से सरकार पर लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर हमले किए जा रहे थे। कांग्रेस बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के लिए लगातार सरकार को घेर रही थी।

Read More Weather Update : उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, फतेहपुर में पारा 6 डिग्री से नीचे 

कांग्रेस के दबाव में एक्साइज ड्यूटी कम करनी पड़ी : गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की ओर से लगातार महंगाई के खिलाफ किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन एवं नवसंकल्प शिविर में तय किए गए महंगाई के विरूद्ध जनजागरण अभियान के दबाव में केन्द्र सरकार को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का फैसला करना पड़ा। हालांकि पिछले दो माह में ही पेट्रोल एवं डीजल के दाम लगभग दस रुपए प्रति लीटर बढेÞ थे। ऐसे में कटौती महज एक औपचारिकता नजर आती है। यदि केन्द्र सरकार सही मायने में आमजन को राहत देना चाहती है, तो एक्साइज ड्यूटी को कम कर यूपीए सरकार के स्तर पर ले जाना चाहिए, जिससे डीजल एवं पेट्रोल की कीमतें करीब 70 रुपए प्रति लीटर से भी कम हो जाएंगी और आमजन को राहत मिल सकेगी।

Read More पंचायत चुनाव में परिवारों की परीक्षा : राठौड़ का डबल धमाका, तो खर्रा परिवार को तिहरा झटका

प्रदेश को 1200 करोड़ प्रति वर्ष राजस्व हानि
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई एक्साइज कटौती से प्रदेश सरकार पर पेट्रोल पर 2.48 रुपए और डीजल पर 1.16 रुपए प्रति लीटर वैट भी कम होगा। इससे प्रदेश में पेट्रोल 10.48 रुपए एवं डीजल 7.16 रुपए प्रति लीटर सस्ता होगा। इससे राज्य को 1200 करोड़ रुपए प्रति वर्ष की राजस्व हानि होगी एवं आमजन को इसका लाभ मिलेगा। पूर्व में दो बार की गई वैट की कमी से राज्य को 6300 करोड़ रुपए की राजस्व हानि हुई थी। आज की कटौती को जोड़कर राज्य को 7500 करोड़ रुपए प्रति वर्ष की राजस्व हानि होगी।

Read More पंचायत चुनाव में करारी हार के बाद भाजपा में मंथन तेज, संगठन में बड़े बदलाव की चर्चा

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान