शहर में मोबाइल लुटेरों पर शिकंजा

पुलिस ने एक चोर से 5 मोबाइल फोन बरामद किए

शहर में मोबाइल लुटेरों पर शिकंजा

शहर में मोबाइल लुटेरों पर शिकंजा कसा है। जयपुर कमिश्नरेट की शिप्रापथ थाना पुलिस ने 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर 13 मोबाइल, दो चोरों से 21 मोबाइल व चोरी की स्कूटी और वाहन जवाहर नगर थाना पुलिस ने एक चोर से 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जयपुर। शहर में मोबाइल लुटेरों पर शिकंजा कसा है। जयपुर कमिश्नरेट की शिप्रापथ थाना पुलिस ने 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर 13 मोबाइल, दो चोरों से 21 मोबाइल व चोरी की स्कूटी और वाहन जवाहर नगर थाना पुलिस ने एक चोर से 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पहली कार्रवाई
जवाहर नगर थाना पुलिस ने मोबाइल चोर चेतन प्रकाश को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से पांच मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रहलाद कृष्णिया ने बताया कि परिवादी सुरेश मीना ने रिपोर्ट दी है कि सेक्टर-चार पावर हाउस के पास ठेकेदार के साथ बिजली विभाग का काम कर रहा था। मोबाइल गाड़ी में रखा था। इसी दौरान किसी ने मोबाइल चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच कर आरोपी चेतन प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरी कार्रवाई
अस्पताल थाना पुलिस ने दो आरोपी सत्यम और जीतू है। इनके पास से एक स्कूटी और 21 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त प्रहलाद कृष्णिया ने बताया कि परिवादी सुधांशु गोयल ने रिपोर्ट दी थी कि 26 मई 2022 की रात में उसकी स्कूटी घर के बाहर से चोरी हो गई थी। पुलिस ने जांच कर सत्यम और जीतू को गिरफ्तार कर लिया।

तीसरी कार्रवाई
शिप्रापथ थाना पुलिस ने झारखंड के दो शातिर मोबाइल चोर जगदीश महतो और दीपक महतो को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से सात लाख रुपए कीमत के 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। थानाप्रभारी महावीर सिंह राठौड़ ने बताया कि सात जून को परिवादी श्रवण अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह वीटी रोड से गया था। रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन चोरी कर लिया। पुलिस टीम ने जांच कर आरोपी जगदीश और दीपक को पकड़ लिया। ये आरोपी झारखंड से नाबालिग बच्चों को लेकर आते थे और यहां भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी करवाते थे और इन मोबाइल को नेपाल, बांग्लादेश और झारखंड में बेचते थे। फिर इन मोबाइल से साइबर ठगी होती थी।

Read More अनशन के दौरान कर्मचारी की बिगड़ी तबीयत : कांवटिया अस्पताल में भर्ती, जानें पूरा मामला 

Post Comment

Comment List

Latest News

 विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को बड़ी राहत, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों को बड़ी राहत, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों और...
लिवाली बढ़ने से कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल : चांदी ने लगाई 6 हजार रुपए की छलांग, जानें सोने के कितने बढ़े भाव
सुप्रीम कोर्ट का फैसला तृणमूल कांग्रेस के इरादों पर सवालिया निशान : अदालत का चुनावी प्रक्रिया में दखल से इनकार, भाजपा ने कहा- फैसला संवैधानिक रूप से सही
ईरान के साथ समझौता न हो तो बेहतर : बातचीत विफल रही तो अमेरिका उठाएगा कठोर सैन्य कदम, ट्रंप बोले- ईरान को उड़ा देंगे
मुनव्वर फारूकी के घर गूंजी किलकारी : पत्नी महजबीन ने बेटी को दिया जन्म, सेलेब्स दे रहे शुभकामनाएं
संस्थानिक भूमि आवंटन नीति पर मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक स्थगित, नई तिथि तय
हरियाणा में धोखाधड़ी के आरोपी को किया प्रत्यर्पित : यूएई से भारत लेकर आई सीबीआई, पुलिस ने हिरासत में लिया