सड़क किनारे नहीं, अब फुटपाथ पर चलेगा जयपुर! पांच प्रमुख मार्गों पर बनेंगे 9 किमी फुटपाथ

जयपुर की 5 प्रमुख सड़कों पर 9 किमी लंबे फुटपाथ बनाएगा जेडीए

सड़क किनारे नहीं, अब फुटपाथ पर चलेगा जयपुर! पांच प्रमुख मार्गों पर बनेंगे 9 किमी फुटपाथ
जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) पांच प्रमुख सड़कों पर 633.10 लाख रुपये की लागत से 9 किलोमीटर लंबे हरित फुटपाथ बनाएगा। जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि निविदाएं जल्द जारी की जाएंगी और दीपावली से पहले निर्माण शुरू होगा। इससे छात्रों व आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवाजाही की सुविधा मिलेगी।

जयपुर। शहर में पैदल यात्रियों की सुरक्षित और सुगम आवाजाही के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) पांच प्रमुख सड़कों पर करीब 9 किलोमीटर लंबाई में फुटपाथ विकसित करेगा। फुटपाथों के किनारे हरित विकास भी किया जाएगा। जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि करीब 633.10 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। निविदाएं शीघ्र आमंत्रित की जाएंगी और दीपावली से पहले काम शुरू करने का प्रयास है।

फुटपाथ का निर्माण न्यू सांगानेर रोड पर गुर्जर की थड़ी से अजमेर रोड, किंग्स रोड पर गोपालपुरा बाईपास से अजमेर रोड, गोपालपुरा बाईपास पर गुर्जर की थड़ी से किसान धर्म कांटा, महेश नगर 80 फीट रोड तथा हंस मार्ग पर गोपालपुरा बाईपास से रिद्धि-सिद्धि अंडरपास तक किया जाएगा। इन मार्गों पर व्यावसायिक गतिविधियों के साथ बड़ी संख्या में कोचिंग संस्थान भी हैं। इससे विद्यार्थियों और अन्य नागरिकों का प्रतिदिन पैदल आवागमन रहता है। कई स्थानों पर फुटपाथ नहीं होने से लोगों को सड़क किनारे चलना पड़ता है, जिससे सुरक्षा और यातायात दोनों प्रभावित होते हैं।

फुटपाथ बनने से पैदल यात्रियों के लिए अलग और व्यवस्थित मार्ग मिलेगा। साथ ही हरित विकास से इन प्रमुख मार्गों का सौंदर्यीकरण और पर्यावरणीय गुणवत्ता भी बेहतर होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का दावा, तीन महीने में 25 फीसदी तक बढ़ा रसोई का बजट, महंगाई पर सरकार को घेरा कांग्रेस का दावा, तीन महीने में 25 फीसदी तक बढ़ा रसोई का बजट, महंगाई पर सरकार को घेरा
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर कमरतोड़ महंगाई को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि त्योहारों...
सड़क किनारे नहीं, अब फुटपाथ पर चलेगा जयपुर! पांच प्रमुख मार्गों पर बनेंगे 9 किमी फुटपाथ
नाहरगढ़ जैविक उद्यान में वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ, दीप प्रज्वलन के साथ हुई शुरुआत
चुनाव आयोग के खिलाफ फैलाया जा रहा ‘फर्जी नैरेटिव’ बेनकाब हो चुका है: फडणवीस
अरिहंत फ्रेंड्स ग्रुप ने मनाया क्षमावाणी पर्व मिलन समारोह, 16 दंपतियों ने बच्चों संग लिया हिस्सा
रूसी उद्यमी का दावा- अमेरिका ने 1 करोड़ डॉलर जब्त कर 54 लाख डॉलर यूक्रेन को दिए
एयू स्मॉल बैंक की माइक्रोफाइनेंस शाखाएं 1000 पार, 59 हजार गांवों में पहुंच