जेपी नड्डा कल आयेंगे जयपुर, ईपी में होंगे भाजपाइयों से मुखातिब 

कार्यक्रम अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जयंती पर रखा गया

जेपी नड्डा कल आयेंगे जयपुर, ईपी में होंगे भाजपाइयों से मुखातिब 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल एक दिवसीय दौरे पर जयपुर आ रहे हैं

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल एक दिवसीय दौरे पर जयपुर आ रहे हैं। वह यहां जवाहर सर्किल के एंटरटेनमेंट पैराडाइज में प्रदेश भर के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के नेता और प्रबुद्धजन से संवाद करेंगे। इसकी तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी जुड़ गई है । जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ कार्यक्रम में अपेक्षित कार्यकर्ताओं की सूची तैयार उन्हें बुलावा भेजा है। कार्यक्रम अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जयंती पर रखा गया है। लेकिन बताया जा रहा है की नड्डा कार्यक्रम में भारत पाक तनाव सहित राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक मुद्दों और पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जेपी नड्डा गुरु मंत्र देंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ खुद के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद राजस्थान में हुए अब तक की पार्टी गतिविधियों ,उपलब्धियां की पूरी जानकारी भी तैयार कर रहे हैं ताकि जेपी नड्डा के मांगने पर उन्हें दी जा सके। नड्डा पार्टी के बड़े नेताओं, कोर समिति या फिर भाजपा पधाधिकारी की मीटिंग भी ले सकते हैं। हालांकि उनके कार्यक्रम में ये प्रस्तावित नही है।

Tags: JP Nadda  

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं: बुद्ध के आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बोले-गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण का प्रतीक  पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं: बुद्ध के आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बोले-गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण का प्रतीक 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान बुद्ध के सत्य, करुणा और सद्भाव के...
दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराया, जेसन होल्डर रहे प्लेयर ऑफ द मैच
Ukraine Drone Attack: यूक्रेनी ड्रोन हमले से तुआपसे के समुद्री टर्मिनल पर लगी आग, बड़ा हादसा टला, कोई हताहत नहीं
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी : करीब 1000 हजार रुपए महंगा हुआ सिलेण्डर, जानें घरेलू सिलेण्डर की क्या है कीमत
विकास का सहभागी है मजदूर
सोशल मीडिया पर पत्नी द्वारा अन्य पुरुष के साथ फोटो पोस्ट करना पति के साथ मानसिक क्रूरता, तलाक मंजूर