महिला से दोस्ती कर किया अपहरण, 25 लाख रुपए हड़पे, महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दो बापर्दा बदमाशों और एक महिला को किया गिरफ्तार

महिला से दोस्ती कर किया अपहरण, 25 लाख रुपए हड़पे, महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने जयपुर शहर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर और कोटा में संभावित स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की गई और मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

जयपुर। रामनगरिया थाना पुलिस ने युवती से दोस्ती करवाकर अपहरण कर मारपीट करने वाली गैंग में शामिल दो बापर्दा बदमाशों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने अपरहण कर करीब 25 लाख रुपए से अधिक की राशि हड़प ली। डीसीपी पूर्व तेजस्वनी गौतम  ने बताया कि पुलिस ने बापर्दा जीत राम मीणा उर्फ जीतू (24) निवासी गांव चांदनहोली सवाई माधोपुर, बापर्दा दीपक मीणा उर्फ दीप (19) निवासी गांव अरनिया पुलिस थाना गंगापुर सिटी सदर जिला सवाई माधोपुर और रवीना मीणा (25) निवासी गांव उलु कमालपुरा पुलिस थाना भुसावर जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया हैं। 

गैंग में लड़की शामिल फिर करते हैं वारदात
आरोपियों ने एक गिरोह बना रखा है, जिसमें एक लड़की शामिल है। ये लोग लड़की के मार्फत रैकी कर लोगों को अपने जाल में फं साते हैं। लड़की के प्रेम जाल में फंसने के बाद युवक का अपहरण कर मारपीट कर पैसे मंगवाते हैं। 

क्या है मामला
डीसीपी गौतम ने बताया कि परिवादी ने 26 दिसम्बर को थाने में रिपोर्ट दी कि तीन महिने पहले रवीना नाम की लड़की से जान पहचान हुई। बाद में दोस्ती हो गई। रवीना 23 दिसम्बर को जगतपुरा पुलिया के पास मिली, जो गाड़ी में बैठ कर साथ में घुमने गई। गाड़ी में से रवीना ने अपने साथियों को फोन कर अपने साथ छेड़छाड़ करने के बारे में बताने लगी, जिस पर परिवादी ने रवीना को जगतपुरा पुलिया के पास वापस छोड़ दिया। परिवादी किसी काम से सेवन नाईट होटल के पास गया। वहां से वापस घर पर आते समय रास्ते में से तीन लड़कों ने जबरदस्ती हथियार की नोक पर अपहरण कर मेरी गाड़ी सहित अलवर की तरफ  ले गए। अपहरण करने वाले लड़के मुझे खुद के परिचितों के मकान पर ले गए और मारपीट कर बंधक बनाए रखा। बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देकर घर से रुपए मंगवाने के लिए घर पर फोन करवाया। परिवादी ने डर की वजह से घर पर फोन किया और 15 लाख रुपए पत्नी और 10 लाख रुपए परिचित से अमर को दिलवाए। रुपए लेने के बाद इन लोगों ने परिवादी को अलवर के पास छोड़ दिया। पुलिस ने जयपुर शहर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर और कोटा में संभावित स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की गई और मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्यूशन में अकेला पाकर नाबालिग के साथ रेप : पोक्सो में मामला दर्ज, परिवार को जान से मारने की धमकी देकर बार-बार करता रहा गलत काम ट्यूशन में अकेला पाकर नाबालिग के साथ रेप : पोक्सो में मामला दर्ज, परिवार को जान से मारने की धमकी देकर बार-बार करता रहा गलत काम
पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर बार-बार उसके साथ गलत काम करता रहा। भाई के...
भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति 
मोदी ने की हॉर्नबिल महोत्सव की सराहना, कहा- यह भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक 
इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर को किया ढेर :  शीर्ष सरगनाओं में से एक था, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर था जिम्मेदार 
स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम : जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री ने लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश
अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी : 2 लोगों की मौत, सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह 
दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति बेहद खतरनाक : 460 पर पहुंचा एक्यूआई, तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक