जानिए किन-किन देशों में भी देखने को मिलती है होली की धूम

फाल्गुन मास की पूर्णिमा को भारत के होली का त्योहार मनाया जाता है।

जानिए किन-किन देशों में भी देखने को मिलती है होली की धूम

होली की शुरुआत बेशक भारत से हुई हो, लेकिन अब विदेशों में भी इस त्योहार की रौनक देखने को मिलती है।

 होली की शुरुआत बेशक भारत से हुई हो, लेकिन अब विदेशों में भी इस त्योहार की रौनक देखने को मिलती है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को भारत के होली का त्योहार मनाया जाता है। जो इस साल 18 मार्च को है ,लेकिन इसकी धूम कई हफ्तों पहले से ही शुरू हो जाती है। ब्रज में तो रंगों के अलावा फूलों और लड्डूओं की होली भी खेली जाती है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। होली का त्योहार एक.दूसरे के साथ रंग-अबीर खेलकर मनाया जाता है। इस त्योहार की रौनक का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि भारत ही नहीं, बल्कि बाहरी देशों में भी इस धूमधाम के साथ मनाया जाता है।


    नेपाल : भारत में मनाए जाने वाले ज्यादातर त्योहारों की रौनक नेपाल में भी देखने को मिलती है। होली को यहां फागु पुन्हि कहा जाता है। जिसकी शुरुआत महल में एक बांस का स्तंभ गाड़कर से की होती थी। ये पूरे सप्ताहभर चलता था। पहाड़ी इलाकों में होली भारत की होली से एक दिन पहले मनती है, जबकि तराई की होली भारत के साथ और बिल्कुल भारत जैसी ही मनाई जाती है।


    म्यांमार : म्यांमार में होली से मिलता-जुलता फेस्टिवल मेकांग मनाया जाता है। कहीं-कहीं इसे थिंगयान भी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे पर पानी की बौछार करते हैं और माना जाता है कि इससे सारे पाप धुल जाते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से पानी के अलावा रंगों से भी होली खेली जा रही है।


    मॉरिशस : समुद्री तटों और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मॉरिशस में होली की शुरूआत बसंत पंचमी से ही हो जाती है और पूरे महीने चलती है। और तो और यहां होलिका दहन भी किया जाता है। इस समय यहां आने वाले पर्यटक भी होली के उत्सव का हिस्सा बनते हैं।

Read More जयपुर के डॉ. रविन्द्र सिंह राव ने की फिल्म अभिनेता प्रेम चोपड़ा के हृदय की जटिल टावी प्रोसीजर, प्रक्रिया के बाद तेजी से हो रहे स्वस्थ


    अफ्रीका : अफ्रीकी देशों में होलिका दहन जैसी परंपरा है जिसे ओमेना बोंगा कहते हैं। जिसमें आग जलाकर अन्न देवता का स्मरण  किया जाता है और रातभर लोग इस आग के चारों ओर लोग नाचते.गाते हैं।

Read More अंतर्राज्यीय नकबजन गैंग के 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार : उपकरण व लाखों के आभूषण बरामद, दर्जनों सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण पर आरोपी चिन्हित


थाईलैंड : थाईलैंड में होली के त्योहार को सांग्क्रान कहते हैं। इस दिन लोग बौद्ध मठों में जाकर वहां से भिक्षुओं से आशीर्वाद लेते हैं और एक-दूसरे पर इत्र वाला पानी डालते हैं।-

Read More सड़कों की जांच रिपोर्ट का होगा भौतिक सत्यापन, गुणवत्ता सुधार के लिए बनेंगी नई गाइडलाइन

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट गैंग का भंडाफोड़ : दो शातिर गिरफ्तार, परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट गैंग का भंडाफोड़ : दो शातिर गिरफ्तार, परीक्षा के दौरान बायोमैट्रिक जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा
जयपुर दक्षिण पुलिस ने रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शातिर डमी कैंडिडेट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऋषभ रंजन...
दिल्ली में एक्यूआई बहुत खराब : शहर के कई हिस्सों में कोहरे से दृश्यता कम, लोगों को सांस लेने में परेशानी
सूरत की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, बचाव राहत कार्य जारी
IndiGo ने जारी की एडवाइजरी, यात्रा के दौरान इन बातों का ध्यान रखने की दी सलाह, जानें
Weather Update : प्रदेश में कोहरे का असर, घना कोहरा रहने का अलर्ट जारी
असर खबर का - सिलेहगढ़ रोड का मरम्मत कार्य शुरू
‘ऑस्कर 2026’ में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में शॉर्टलिस्ट हुई करण जौहर की फिल्म ‘होमबाउंड’, फिल्म ने टॉप 15 फिल्मों में बनाई अपनी जगह