प्रदेश में सावन की झड़ी, बारिश के कारण कई बांध ऑवरफ्लो 

बांध का जलस्तर भी बढ़ गया

प्रदेश में सावन की झड़ी, बारिश के कारण कई बांध ऑवरफ्लो 
बारिश से नदियों में पानी की आवक बढ़ गई और अधिकांश बांध ओवरफ्लो हो गए। 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात बांसवाड़ा के भूंगड़ा में 180 एमएम यानी 7 इंच से अधिक बारिश हुई।

जयपुर। प्रदेश में मानसून की बारिश जारी है। बंगाल की खाड़ी में आए सिस्टम के कारण राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में भारी बरसात के कारण कई बांध ओवरफ्लो हो गए और भादवे में सावन की झड़ी लगी हुई है। बांसवाड़ा, झालावाड़ और सिरोही में पिछले 24 घंटे में 4 से 7 इंच तक पानी बरसा। बारिश से नदियों में पानी की आवक बढ़ गई और अधिकांश बांध ओवरफ्लो हो गए। 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात बांसवाड़ा के भूंगड़ा में 180 एमएम यानी 7 इंच से अधिक बारिश हुई। माही डैम, जगपुरा, कुशलगढ़ और दानपुर में भी बरसात हुई। तेज बरसात के बाद यहां माही बांध का जलस्तर भी बढ़ गया। झालावाड़ के डग में भी 6 इंच से ज्यादा बारिश हुई।

झालावाड़ के कई हिस्सों में हुई तेज बारिश के बाद कालीखार नदी उफान पर है। यहां ग्रामीण इलाकों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया। पुलिया पर पानी आने से पिड़ावा रामपुरिया, सुसनेर का रास्ता बंद हो गया है। जयपुर में देर रात से रुक-रुक कर बारिश का दौर शुरू हुआ, जो देर रात चलता रहा। मौसम विभाग ने बाड़मेर, जोधपुर और जैसलमेर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मानसून की बारिश में कमी की संभावना है। भारी बारिश के कारण चंबल के सभी निचले इलाकों से सटी बस्तियों में पानी भरने की संभावना देखते हुए अलर्ट जारी किया है। गोगुंदा के पास कठार नदी में 2 बच्चों की डूबने से मौत होने की सूचना है। 

माउंट आबू में बहने लगी नदियां
सिरोही के कई हिस्सों में अच्छी बरसात हुई। माउंट आबू, शिवगंज, रेवदर, पिंडवाड़ा समेत कई जगहों पर 2 से 5 इंच तक पानी बरसा। तेज बारिश के बाद माउंट आबू की वादियों में एक बार फिर झरने बहते दिखाई दिए। यहां बारिश के बाद रोहिड़ा की सुकली और बनास तेज बहाव से बहने लगी। सिरोही के भुला, वासा और गोडाना बांध ओवरफ्लो हो गए।

रिमझिम बारिश का दौर
देर रात शुरू हुआ बारिश का दौर रुक-रुक कर चलता रहा, जो देर रात तक चला। इससे जयपुर के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आई। बारिश के चलते जगह-जगह सड़कों पर जाम के हालात हो गए। जयपुर में दिन का तापमान 26.7 और बीती रात न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। 

Read More RGHS में शामिल होगी CAR-T Cell Therapy, कर्मचारियों और परिजनों को मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम