मॉनसून की मेहरबानी : बीसलपुर और माही बांध में जलस्तर बढ़ा, जल संसाधन विभाग के अधिकारियों में उत्साह 

बांधों के जलस्तर में यह बढ़ोतरी राज्य की जल सुरक्षा के लिए शुभ संकेत

मॉनसून की मेहरबानी : बीसलपुर और माही बांध में जलस्तर बढ़ा, जल संसाधन विभाग के अधिकारियों में उत्साह 

बीसलपुर बांध पर पिछले पांच दिनों में 118 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिससे बांध का जल स्तर 312.45 आरएल मीटर पर स्थिर बना हुआ है

जयपुर। राजस्थान में मानसून की पहली झमाझम बारिश ने जलाशयों को राहत दी है। बीसलपुर बांध पर पिछले पांच दिनों में 118 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिससे बांध का जल स्तर 312.45 आरएल मीटर पर स्थिर बना हुआ है। आज सुबह भी बांध क्षेत्र में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। हल्की बारिश का सिलसिला बांध क्षेत्र में अब भी जारी है, जिससे जल संसाधन विभाग के अधिकारियों में उत्साह है।

माही बांध में भी मानसून की मेहरबानी देखने को मिली है। बीते दिनों हुई बारिश से बांध में 5.0 टीएमसी पानी की आवक हुई, और इसका जल स्तर 270.30 आरएल मीटर तक पहुंच गया है। यह स्तर पिछले साल के 268.20 आरएल मीटर से दो मीटर अधिक है। माही बांध की कुल भराव क्षमता का 34.282 टीएमसी पानी वर्तमान में उपलब्ध है।

जल संसाधन विभाग के अनुसार, मानसून के इस सकारात्मक प्रभाव से राजस्थान के विभिन्न इलाकों में पेयजल और सिंचाई की समस्या को काफी हद तक कम करने की उम्मीद है। बांधों के जलस्तर में यह बढ़ोतरी राज्य की जल सुरक्षा के लिए शुभ संकेत है।

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्मी में हाथियों की शाही देखभाल : हाथी गांव बना कूल जोन, आयुर्वेदिक तेल से सुरक्षा-भीषण गर्मी में खास इंतजाम गर्मी में हाथियों की शाही देखभाल : हाथी गांव बना कूल जोन, आयुर्वेदिक तेल से सुरक्षा-भीषण गर्मी में खास इंतजाम
हाथी गांव में बढ़ती गर्मी को देखते हुए हाथियों के लिए विशेष इंतजाम। राहत देने के लिए कूलर लगाए और...
पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
ईरान ने किया दूसरी दौर की वार्ता से इनकार : अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज जब्त किया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल
महिला आरक्षण पर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान : 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
आरएएस भर्ती-2024 परिणाम का विश्लेषण : मैरिट में पहले और बीसवें स्थान के मध्य महज 33 अंकों का रहा अंतर, लिस्ट में नीचे जाते-जाते अंतर बहुत कम
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव