रामगढ़ लेक के संरक्षण के लिए मानसून राइड की शुरूआत 

राइड को हरी झंडी दिखाकर आगे रवाना किया

रामगढ़ लेक के संरक्षण के लिए मानसून राइड की शुरूआत 

यह जानकारी 'स्ट्राइव टू रिवाइव रामगढ़ लेक' कैम्पेन के फाउंडर, नायला के ठाकुर दुष्यन्त सिंह ने दी। 

जयपुर। ऐतिहासिक रामगढ़ लेक के पुनरुद्धार और संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने के एक प्रयास के रूप में 'रामगढ़ मॉनसून साइकिल राइड एक्सपीडिशन' का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जयपुर के नागरिकों के एक समूह द्वारा शुरू की गई पहल 'स्ट्राइव टू रिवाइव रामगढ़ लेक' के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस मॉनसून साइकिल राइड की शुरूआत सेक्रेटेरिएट नर्सरी, सी-स्कीम से की गई। यह जानकारी 'स्ट्राइव टू रिवाइव रामगढ़ लेक' कैम्पेन के फाउंडर, नायला के ठाकुर दुष्यन्त सिंह ने दी। 

इस कैम्पेन के को-फाउंडर, ठाकुर हेमेंद्र सिंह वेदसा ने बताया कि यह एक्सपीडिशन राइड गलता से नायला गांव होते हुए रामगढ़ लॉज पहुंची। जहां नायला गांव में नायला सरपंच प्रहलाद माली ने और जामवा रामगढ़ में विधायक महेंद्र पाल मीना ने साइक्लिस्ट का स्वागत और राइड को हरी झंडी दिखाकर आगे रवाना किया। वहीं रामगढ़ लॉज पहुंने पर जनरल मैनेजर, जगत सिंह ने साइक्लिस्ट का स्वागत और मेजबानी की। उन्होंने आगे बताया कि इस साइकिल राइड एक्सपीडिशन' में विभिन्न आयु वर्ग के कुल 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें सबसे कम उम्र के साइक्लिस्ट 13 वर्षीय गुरुमन सहित आईएफएस अधिकारी केसी मीणा और जामवा रामगढ़, डिप्टी एसपी, प्रदीप गोयल भी शामिल थे। 'स्ट्राइव टू रिवाइव रामगढ़ लेक' कैम्पेन के वरिष्ठ सदस्य, एस एन सिंह ने बताया कि राइड वापस सेक्रेटेरिएट नर्सरी पर आकर समाप्त हुई, जहां पर इस कैम्पेन के सदस्यों और प्रतिभागियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। 

इस आयोजन के लिए रामबाग पैलेस जयपुर, जयपुर विरासत फाउंडेशन, एमटीबी जयपुर, फायर फॉक्स, सोशल संपर्क सहित अन्य संस्थानों ने सहयोग किया। इस अवसर पर जयपुर विरासत फाउंडेशन से रक्षत हूजा और नीरज चौहान उपस्थित थे। वहीं एमटीबी जयपुर से त्रिलोक शर्मा और इंदु गुर्जर मौजूद रहे।

 

Read More आवासन मंडल की अवाप्तशुदा जमीन पर बसी 87 कॉलोनियों के लोग सड़कों पर उतरे, हजारों लोगों ने किया आंदोलन

Tags: Monsoon

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर