मासूम बेटी की हत्या करने वाली मां और उसका प्रेमी गिरफ्तार

अलमारी में शव को छिपा दिया था

मासूम बेटी की हत्या करने वाली मां और उसका प्रेमी गिरफ्तार

आरोपी महावीर प्रसाद की पहली पत्नी गीता देवी का 10 वर्षीय बेटा भी इनके साथ रहता था।

जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने अपनी चार साल की मासूम बेटी की हत्या करने वाली मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार महावीर प्रसाद (39) बारां हाल किराएदार मुहाना और रोशन (28) बारां हाल मुहाना के रहने वाले हैं। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि 31 मई को मुहाना इलाके में किराए का कमरा लेकर रह रहे महावीर और रोशन ने नाबालिग पुत्री को मारकर गांव में ले जाकर शव को छिपा दिया था। इसके बाद टीम ने पहुंचकर महावीर और रोशन को गिरफ्तार कर लिया। खुलासा हुआ कि बच्ची की मां सात माह से महावीर के साथ लिव इन में रह रही थी। आरोपित रोशन के पूर्व पति रविन्द्र से दो लड़कियां थीं। आरोपिया ने एक लड़की पति रविन्द्र के पास छोड़ दी।

चार वर्षीय को लेकर महावीर प्रसाद के साथ लिव इन में रहने लगी। आरोपी महावीर दूसरे पति की पुत्री होने के कारण उससे द्वेष रखता था। आरोपी महावीर प्रसाद की पहली पत्नी गीता देवी का 10 वर्षीय बेटा भी इनके साथ रहता था। ऐसे में दोनों में अपने-अपने बच्चों की देखभाल को लेकर लड़ाई झगड़ा होता रहता था। तब दोनों आरोपियों ने आपसी षड्ययंत्र कर बच्ची को रास्ते से हटाने के लिए  गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। लाश को ठिकाने लगाने के लिए महावीर अपने गांव ले गया और अलमारी में शव को छिपा दिया था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
जैसलमेर के फलसूंड निवासी और राजकोट एम्स के एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र रतन कुमार मेघवाल (23) ने शनिवार तड़के...
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस