नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क : बाघ भीम टाइगर सफारी में शिफ्ट, जम्मू-कश्मीर जू से जल्द आएंगे हिमालयन ब्लैक बियर

वन्यजीव प्रेमियों और सैलानियों को अलग अनुभव के लिए किए जा रहे बदलाव

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क : बाघ भीम टाइगर सफारी में शिफ्ट, जम्मू-कश्मीर जू से जल्द आएंगे हिमालयन ब्लैक बियर
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक दिलचस्प खबर सामने आ रही है। यहां बाघिन रानी के शावक भीम (मेल) और (मादा) स्कंदी को पार्क प्रशासन ने अलग-अलग एनक्लोजर में शिफ्ट किया है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बाघिन रानी के सफेद बाघ शावक भीम को अब टाइगर सफारी के नाइट शेल्टर-कराल एरिया में शिफ्ट किया गया है। शावक को अभी करीब 21 दिनों के लिए क्वारंटाइम पीरियड में रखा जाएगा।

जयपुर। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक दिलचस्प खबर सामने आ रही है। यहां बाघिन रानी के शावक भीम (मेल) और (मादा) स्कंदी को पार्क प्रशासन ने अलग-अलग एनक्लोजर में शिफ्ट किया है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बाघिन रानी के सफेद बाघ शावक भीम को अब टाइगर सफारी के नाइट शेल्टर-कराल एरिया में शिफ्ट किया गया है। यह क्षेत्र विशेष रूप से उसकी बढ़ती उम्र सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखते हुए लिया गया है। शावक को अभी करीब 21 दिनों के लिए क्वारंटाइम पीरियड में रखा जाएगा। साथ ही आगे आने वाले दिनों में बाघिन चमेली या भक्ति के साथ इसका जोड़ा बनाया जाएगा। 

16 नम्बर एनक्लोजर में रहेगी मादा शावक स्कंदी 
मादा बाघ शावक स्कंदी को एनक्लोजर नंबर 16 में शिफ्ट किया गया है। प्रशासन का कहना है कि दोनों शावकों को अलग करने के पीछे का उद्देश्य इनब्रीडिंग को अवॉइड करना है। साथ ही जम्मू-कश्मीर जू से हिमालयन ब्लेक बियर का जोड़ा लाया जाएगा। जिन्हें भीम और स्कंदी के पुराने एनक्लोजर में रखा जाएगा। इसलिए इसे अभी खाली किया गया है। 

उम्रदराज बाघिन रंभा का रेस्क्यू सेंटर में तबादला 
बायोलॉजिकल पार्क में रह रही साढ़े 21 वर्षीय बुजुर्ग बाघिन रंभा को भी रेस्क्यू सेंटर के नवनिर्मित एनक्लोजर में शिफ्ट किया गया है। जहां उसके स्वास्थ्य और देखभाल की व्यवस्था की गई है।


ंबाघिन रानी के शावक भीम और स्कंदी को अलग-अलग एनक्लोजर में शिफ्ट किया गया है। इससे इनब्रीडिंग को भी अवॉइड किया जाएगा। 
डॉ.टी.मोहनराज, सीसीएफ, वाइल्ड लाइफु 

Read More अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जंतर-मंतर बनेगा वैश्विक योग मंच, एनआईए जयपुर का 100 दिवसीय अभियान तेज

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश