प्रदेश में नौतपा बेअसर : बाड़मेर-जैसलमेर तेज अंधड़ से टीनशेड उड़े, करौली में मकान की पट्टियां गिरी

अन्त की ओर मई, नौ तपा नहीं

प्रदेश में नौतपा बेअसर : बाड़मेर-जैसलमेर तेज अंधड़ से टीनशेड उड़े, करौली में मकान की पट्टियां गिरी

सीकर, करौली, बाड़मेर, जैसलमेर सहित कई जिलों में अंधड़ के साथ बारिश, जयपुर में छाए बादल, हुई बूंदाबांदी, उमस भरी गर्मी का जोर

जयपुर। प्रदेश में गुरुवार को भी कई जिलों में आंधी बारिश का जोर रहा। राजस्थान में सीकर, करौली, बाड़मेर, जैसलमेर समेत कई जिलों में गुरुवार शाम को मौसम बदला और तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई। कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली। करौली के श्रीमहावीरजी में एक मकान की पट्टियां गिर गई। हादसे में आठ साल का बच्चा घायल हो गया। हिंडौन सिटी में तेज हवा के कारण कई जगहों पर टीन शेड उड़ गए। बाड़मेर में भी तेज बारिश हुई। इस दौरान एक मकान पर पेड़ गिर गया और एक घर की छत पर लगा टेंट तेज हवा से उड़कर मोबाइल टावर के पास पहुंच गया। जैसलमेर के रामदेवरा में भी शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई।

करीब 15 मिनट तक बारिश का दौर चला। तेज हवा के कारण दुकानों के टीनशेड उखड़ गए और कई दुकानों का सामान सड़क पर बिखर गया। सीकर में भी धूल भरी आंधी चली। माउंट आबू में भी बुधवार देर रात आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। यहां अंधड़ के चलते कई जगह पेड़ गिर गए और बिजली के तार टूट गए। राजधानी जयपुर में भी गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और दिनभर बादल बादल छाने के साथ ही उमस भरी गर्मी का असर रहा। जयपुर में कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। वहीं मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राज्य में अगले कुछ दिन उमस भरी गर्मी का असर रहेगा और शुक्रवार से लोगों को इससे राहत मिल सकती है। 

कहां कितना रहा तापमान: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को अधिकांश इलाकों में बादल छाने से तापमान में गिरावट आई लेकिन इससे उमस बढ़ गई। इस बीच सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 45.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Read More होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला