जयपुर में आज से शुरू होगा नो लगेज अभियान, बसों की छतों पर सामान ले जाना सख्त मना

क्षेत्र के सभी 20 उड़नदस्तों को सख्त निगरानी के निर्देश

जयपुर में आज से शुरू होगा नो लगेज अभियान, बसों की छतों पर सामान ले जाना सख्त मना

आरटीओ प्रथम कार्यालय की ओर से मंगलवार से शहर में “नो लगेज अभियान” शुरू किया जा रहा है। अब बस मालिक और संचालक बसों की छतों पर किसी भी प्रकार का सामान नहीं रख सकेंगे। आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि यदि कोई बस छत पर सामान ले जाते हुए पकड़ी गई तो वाहन को मौके पर ही सीज़ कर दिया जाएगा।

जयपुर। आरटीओ प्रथम कार्यालय की ओर से मंगलवार से शहर में “नो लगेज अभियान” शुरू किया जा रहा है। अब बस मालिक और संचालक बसों की छतों पर किसी भी प्रकार का सामान नहीं रख सकेंगे। आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि यदि कोई बस छत पर सामान ले जाते हुए पकड़ी गई तो वाहन को मौके पर ही सीज़ कर दिया जाएगा। इसके लिए जयपुर क्षेत्र के सभी 20 उड़नदस्तों को सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, आरटीओ सेकंड के क्षेत्र में आज हुए एक बड़े हादसे में दो लोगों की मौत के बाद यह अभियान तत्काल प्रभाव से शुरू किया जा रहा है। लगातार चेतावनियों और कार्यवाहियों के बावजूद बस संचालकों द्वारा की जा रही मनमानी पर अब रोक लगाने की तैयारी है। शाम से यह विशेष अभियान शहरभर में प्रभावी रूप से लागू होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण से जुड़ी टिप्पणियों पर हंगामा हो गया। उन्होंने...
जेल में बंदियों ने प्रवासी राजस्थानी दिवस पर बनाई अद्भुत सैंड आर्ट, संस्कृति और गौरव का अनूठा प्रदर्शन
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत : रैपीडो से कमरे पर लौट रहा था युवक, चार वाहन पुलिस कस्टडी में 
“फिक्की फ्लो जयपुर में शोभा डे की प्रेरक शाम — ‘एम्ब्रेसिंग द सेंसुअल सेल्फ’ ने जगाया आत्म-अभिव्यक्ति और नारीत्व का नया दृष्टिकोण”
7 डिजिट गड़बड़झाले पर सख्त परिवहन मुख्यालय: 20 दिसंबर तक अनिवार्य एफआईआर, दोषी कार्मिकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू
मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत दो मोबाइल बरामद