अब सभी सरकारी वाहनों को लेना होगा फास्टैग, छूट वाले वाहनों को करना होगा आवेदन

राजकीय वाहनों के लिए एग्जेम्टेड फास्टैग अधिकतम 6 माह के भीतर बनवाना अनिवार्य होगा

अब सभी सरकारी वाहनों को लेना होगा फास्टैग, छूट वाले वाहनों को करना होगा आवेदन
परिवहन विभाग की सचिव शुचि त्यागी ने राज्य सरकार के सभी विभागाध्यक्षों और सचिवों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि सभी राजकीय वाहनों के लिए एग्जेम्टेड (छूट श्रेणी) फास्टैग अधिकतम 6 माह के भीतर बनवाना अनिवार्य होगा

जयपुर। अब सरकारी विभागों के वाहनों को भी फास्टैग लेना अनिवार्य कर दिया गया है। परिवहन विभाग की सचिव शुचि त्यागी ने राज्य सरकार के सभी विभागाध्यक्षों और सचिवों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि सभी राजकीय वाहनों के लिए एग्जेम्टेड (छूट श्रेणी) फास्टैग अधिकतम 6 माह के भीतर बनवाना अनिवार्य होगा। 

एनएचएआई की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर यह फास्टैग प्राप्त किया जा सकता है। 8 नवंबर 2019 की एसओपी के अनुसार ही फास्टैग जारी होंगे। जिन वाहनों को छूट प्राप्त है, वे भी अब बिना एग्जेम्टेड फास्टैग के टोल प्लाजा से नहीं गुजर सकेंगे। बिना फास्टैग या फीस के, टोल पार करना संभव नहीं होगा। नियम का पालन न करने पर कार्रवाई की जा सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीर शिरोमणि को महान योद्धा...
कर्नाटक में सियासी संग्राम तेज: RSS पर सवाल उठाने पर भड़के विजयेंद्र, नेशनल हेराल्ड विवाद फिर गरमाया
मेक-इन-इंडिया उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
युद्धविराम पर मुहर! ट्रंप बोले- जल्द सामने आएंगे समझौते के पूरे राज
राम मंदिर चंदा विवाद गरमाया: अयोध्या में कथित घोटालों पर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, SIT की निष्पक्षता पर भी सवाल
इंडिया स्टोनमार्ट-2028 : रीको, सिडोस और लघु उद्योग भारती के मध्य त्रि-पक्षीय एमओयू
केकड़ी एसडीओ सुरेश कुमार को सरवाड़ एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार, प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव