अब ट्रैफिक नहीं बनेगा सिरदर्द : शहर की सड़कों पर चलेगा स्मार्ट प्लान, विशेषज्ञों की राय से होंगे फैसले

एआई से बनेगा आधुनिक ट्रैफिक सिस्टम

अब ट्रैफिक नहीं बनेगा सिरदर्द : शहर की सड़कों पर चलेगा स्मार्ट प्लान, विशेषज्ञों की राय से होंगे फैसले

शहर में यातायात जाम से परेशानी को दूर करने के लिए सड़कों पर स्मार्ट प्लान बनाया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों की राय से फैसले लिए जाएंगे तथा एआई से आधुनिक ट्रैफिक सिस्टम बनाया जाएगा।

जयपुर। शहर में यातायात जाम से परेशानी को दूर करने के लिए सड़कों पर स्मार्ट प्लान बनाया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों की राय से फैसले लिए जाएंगे तथा एआई से आधुनिक ट्रैफिक सिस्टम बनाया जाएगा। शहर में यातायात सुधार की दिशा में बुधवार को जेडीए के मंथन सभागार में ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की उच्चस्तरीय बैठक में अब शहर में ट्रैफिक से जुड़े कोई भी प्रोजेक्ट बिना ठोस योजना और विशेषज्ञों की राय के लागू नहीं होंगे। जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम और भविष्य के अनुकूल बनाने पर व्यापक मंथन हुआ। आयुक्त महाजन ने बताया कि महल रोड से लेकर गौरव टावर क्षेत्र तक ट्रैफिक दबाव का विश्लेषण कर समाधान तलाशे जाएंगे। सांगानेर फ्लाईओवर के नीचे यू टर्न सुविधा विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसकी डिजाइन ट्रैफिक विशेषज्ञों द्वारा तैयार की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पार्किग समस्या को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए गौरव टावर सहित 84 चिन्हित स्थानों पर स्वीकृत बिल्डिंग मैप के अनुसार पार्किंग की जांच की जाएगी। पीक आवर्स में पार्किग शुल्क बढ़ाने और अलग-अलग क्षेत्रों के लिए विशेष पार्किंग नीति बनाने के नगर निगम को निर्देश दिए गए हैं। बस स्टॉप्स को चौराहों से उचित दूरी पर स्थापित करने, अनधिकृत बस स्टॉपेज पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाने तथा स्कूलों के सामने बने डिवाइडर कट्स को केवल निर्धारित समय पर खोलने का निर्णय लिया गया। ट्रैफिक प्रबंधन को आधुनिक बनाने के लिए (एआई) स्मार्ट कैमरे और वन वे ट्रैफिक के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने के अधिकारियों निर्देश दिए हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस ने जयपुर मुख्यालय सहित सभी जिला, ब्लॉक, नगर और मंडल...
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे