ऑपरेशन मद्वैतेश : 1 लाख का इनामी तस्कर मंदसौर से गिरफ्तार, पार्टी के दौरान ANTF ने दबोचा

2 साल से फरार था विश्नाराम

ऑपरेशन मद्वैतेश : 1 लाख का इनामी तस्कर मंदसौर से गिरफ्तार, पार्टी के दौरान ANTF ने दबोचा
राजस्थान पुलिस की एएनटीएफ ने ‘ऑपरेशन मद्वैतेश’ के तहत 2 साल से फरार एक 1 रुपये के इनामी तस्कर विश्नाराम को मध्यप्रदेश के मंदसौर से गिरफ्तार किया। आरोपी पर डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज।

जयपुर। राजस्थान पुलिस की एएनटीएफ टीम ने “ऑपरेशन मद्वैतेश” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साल से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी अपराधी विश्नाराम पुत्र मदाराम (32), निवासी कुड़ला, बाड़मेर को मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से गिरफ्तार किया है। महानिरीक्षक पुलिस श्री विकास कुमार के अनुसार, आरोपी के खिलाफ राजस्थान के विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह एनडीपीएस एक्ट के अलावा हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, चोरी और धोखाधड़ी जैसे मामलों में भी वांछित रहा है।

पुलिस के मुताबिक विश्नाराम 12 वर्षों से अपराध की गतिविधियों में सक्रिय था। बताया गया कि उसके दादा डोडा पोस्त का नशा करते थे। इसी दौरान विश्नाराम का संपर्क मध्यप्रदेश से डोडा पोस्त खरीदकर मारवाड़ में सप्लाई करने वाले एक तस्कर से हुआ। शुरुआत में वह उसके साथ खलासी के रूप में जाने लगा और बाद में खुद मध्यप्रदेश के तस्करों से मादक पदार्थ खरीदकर राजस्थान में सप्लाई करने लगा।

वांछित होने के बाद वह जोधपुर में किराये के मकानों और रिश्तेदारों के यहां ठिकाने बदलकर फरारी काटता रहा। एएनटीएफ की दबिश बढ़ने पर उसने राजस्थान छोड़कर मध्यप्रदेश का रुख किया और अपनी पहचान छिपाकर फर्नीचर का काम शुरू कर दिया।

एएनटीएफ को उसके मध्यप्रदेश में छिपे होने की सूचना मिली। जांच के दौरान पता चला कि उसने जोधपुर से फर्नीचर कारीगर बुलाए हैं। टीम ने कारीगरों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए मंदसौर जिले के पिपलियामंडी थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में उसके ठिकाने का पता लगाया। यहां विश्नाराम अपने तस्कर दोस्त के चाचा के मकान पर दोस्त और कारीगरों के साथ पार्टी कर रहा था। इसी दौरान एएनटीएफ टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Read More भारतीय स्टेट बैंक जयपुर मंडल ने शुरू किया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित 

Post Comment

Comment List

Latest News

फॉर्म-7 विवाद: खड़गे ने थोक आवेदनों को लेकर राजग नेताओं से पूछे सवाल, बोले- राजनीतिक दल के आधिकारिक लेटरहेड पर क्यों किया जा रहा जमा ? फॉर्म-7 विवाद: खड़गे ने थोक आवेदनों को लेकर राजग नेताओं से पूछे सवाल, बोले- राजनीतिक दल के आधिकारिक लेटरहेड पर क्यों किया जा रहा जमा ?
कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए 'फॉर्म-7' के थोक दुरुपयोग पर राजग...
तिल-जल से तर्पण भी श्राद्ध का विकल्प, गाय को चारा खिलाने का भी विधान
राज्य युद्ध पुस्तक होगी अपडेट, काउंटर-ड्रोन तकनीक से मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
जयपुर एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की मॉकड्रिल, सीआईएसएफ ने संभाला मोर्चा
कोटा मेडिकल कॉलेज में किडनी फेल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल
केन्या में इबोला से पहली मौत की पुष्टि, डीआर कांगो से लौटे मरीज की नैरोबी में मौत
वोट चोरी के आरोपों पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे डीके शिवकुमार, बोले-कोई ताकत नहीं दबा सकती आवाज