नागरिक सेवा केन्द्र में आईटी इनिशिएटिवस पर आमुखीकरण कार्यशाला : जेडीए में 39 सेवाएं ऑनलाइन- आनंदी

खानापूर्ति घर बैठे कर ऑनलाइन पट्टा ले सकेंगा

नागरिक सेवा केन्द्र में आईटी इनिशिएटिवस पर आमुखीकरण कार्यशाला : जेडीए में 39 सेवाएं ऑनलाइन- आनंदी
उन्होने बताया कि मास्टर प्लान 2025 को खसरों सहित ऑनलाइन कर दिया है और मास्टर प्लान 2047 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे भी ऑनलाइन किया जाएगा।

जयपुर। आमजन के साथ किसी प्रकार का फ्रोड नहीं हो और रिकार्ड संधारण में भी परेशानी नहीं हो इसके लिए 39 सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। इसमें अब लोगों को पट्टे के लिए भी जेडीए के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और ऑनलाइन पट्टा ही जारी किया जाएगा। जेडीए के नागरिक सेवा केन्द्र में बुधवार को आयोजित आईटी इनिशिएटिवस पर आमुखीकरण कार्यशाला के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान  जयपुर विकास प्राधिकरण की आयुक्त आनंदी ने कहा कि आज के समय में ऑनलाइन सेवाओं का विस्तार होने से आमजन को राहत मिल रही है साथ हमें भी रिकार्ड संधारण में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि जेडीए में अब सभी पट्टे ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे। इसके लिए आवेदक कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा। इसके साथ ही वह फाइल की ट्रेकिंग भी कर सभी खानापूर्ति घर बैठे कर ऑनलाइन पट्टा ले सकेंगा। इसके साथ ही उनकी पंजीयन विभाग से भी वार्ता चल रही है और आदेश जारी होने के बाद उसका पंजीयन भी ऑनलाइन करवाया जा सकेगा। 

ठगी से भी होगा बचाव
आनंदी ने बताया कि जेडीए के मास्टर प्लान में सभी कॉलोनियों, क्षेत्रों को ऑनलाइन कर दिया गया है और वह किसी भी कॉलोनी या क्षेत्र में जमीन खरीदने से पहले मास्टर प्लान की सड़कों के बारे में ऑनलाइन जानकारी ले सकेगा। उन्होंने कहा किसी जमीन में से कोई रोड प्लान जाता है और वह उस जमीन को सामने वाले को जानकारी दिए बिना बेच देता है। ऐसे में खरीदने वाला व्यक्ति ठगा जाता है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति खसरा सहित पूरी जानकारी जेडीए की बेवसाइट पर देखकर जमीन खरीदेगा तो वह फ्रौड से बच सकेगा। उन्होने बताया कि मास्टर प्लान 2025 को खसरों सहित ऑनलाइन कर दिया है और मास्टर प्लान 2047 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे भी ऑनलाइन किया जाएगा। इसके बाद व्यक्ति दोनों मास्टर प्लानों को एक साथ देख सकेगा। 

ऑनलाइन दिए पट्टे
कार्यशाला में जेडीए की मुख्यत: सेवाएं ई-पट्टा एवं ले-आउट प्लान, ऑनलाइन आवेदन से लेकर ई पट्टा जारी करने तक की समस्त प्रक्रिया की जानकारी लाइव प्रदान की गई। इसके साथ ही ले-आउट प्लान अनुमोदन के संबंध में ऑनलाइन आवेदन से लेकर ले आउट प्लान अनुमोदन की संपूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जेडीए आयुक्त आनन्दी ने बताया कि वर्तमान में संपत्ति का पट्टे के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पर ई-पट्टा ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है, जिससे दस्तावेजीकरण में आसानी और तेजी  आ रही है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदक और गवाह द्वारा आनलाइन ही ई-साइन एवं क्यूआर कोड से वेरीफिकेशन हो रहा है। कार्यशाला में ऑनलाइन आवेदन कराने के बाद ई पट्टा भी जारी किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

30 साल की साधना से बदली हजारों नौनिहालों की तकदीर,हर साल शिक्षा पर खर्च करते हैं 80 हजार रुपए 30 साल की साधना से बदली हजारों नौनिहालों की तकदीर,हर साल शिक्षा पर खर्च करते हैं 80 हजार रुपए
कक्षा से आगे बढ़कर संबल बने डॉ. मनोज: 51 ड्रॉपआउट को फिर थमाई किताबें।
राष्ट्रीय मेला दशहरा 2026: विजयश्री रंगमंच पर बिखरी राजस्थानी लोक संस्कृति की छटा
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 500 पौधे लगाने का लक्ष्य
कहीं ‘मूर्ख चंद्र यादव’, कहीं ‘राम ने यादव को मारा’! वोटर लिस्ट में ऐसे नाम देख कांग्रेस भड़की, जयराम बोले- भाजपा को फायदा पहुंचाने की साजिश
सरकारी चिकित्सा संस्थानों में गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग, जोखिम वाले मामलों को किया चिन्हित
चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी समेत गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार, माल बरामद
ब्लेस्ड होम आनंद में बनेगा शिव परिवार और राधा-गोविंद मंदिर , शुक्रवार को मंदिर की भूमि पूजन