इजरायल-ईरान युद्ध पर हमारी विदेश नीति स्पष्ट नहीं : अशोक गहलोत ने उठाए सवाल, कहा- हमारी विदेश नीति आज कंफ्यूज लग रही 

हलगाम आतंकी हमले के बाद भारत अकेला पड़ गया था

इजरायल-ईरान युद्ध पर हमारी विदेश नीति स्पष्ट नहीं : अशोक गहलोत ने उठाए सवाल, कहा- हमारी विदेश नीति आज कंफ्यूज लग रही 

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इज़राइल और ईरान युद्ध को लेकर भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इज़राइल और ईरान युद्ध को लेकर भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि पूरी दुनिया भारत की तरफ उम्मीद की नजरों से देख रही है, लेकिन हमारा रुख स्पष्ट नहीं है। यह देश का दुर्भाग्य है, हमारी विदेश नीति आज कंफ्यूज लग रही है। ईरान और इजरायल का युद्ध चल रहा है। अमेरिका की उसमें एंट्री हो जाती है। इंदिरा गांधी के समय हमने निर्गुट राष्ट्र सम्मेलन चलाया था। हमारी किसी देश से दुश्मनी नहीं थी,लेकिन आज ऐसी स्थिति बन गई है कि हमारी विदेश नीति क्या है, हमको समझ नहीं आ रही है अब तो दुनिया के तमाम देश भी युद्ध की निंदा करने लगे हैं लेकिन केंद्र सरकार की विदेश नीति क्या है यह देश को भी पता नहीं है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत अकेला पड़ गया था।

हमारे पड़ोसी मुल्क नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान भी हमसे अलग हो गए हैं। पाकिस्तान के साथ तो तीन-चार देश खुलकर आ गए थे। रूस भी खुलकर हमारे साथ नहीं आया और अमेरिका की क्या नीति है यह सबको पता है। गहलोत ने कहा कि भले ही भाजपा तीसरी बार चुनाव जीती हो लेकिन आज भी देश को कांग्रेस की नीतियों की जरूरत है। इस देश को कांग्रेस ही अखंड रख सकती है। पूरे विश्व में धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है। हमारे देश में भी धर्म की राजनीति हो रही है। यह देश किस दिशा में जाएगा यह चिंता का विषय होना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी ने आजादी के आंदोलन में एक उंगली भी नहीं कटाई, लेकिन आजादी के बाद इन्होंने हिंदू धर्म को भड़काने के अलावा देश को दिया क्या है।

इन्होंने मनमोहन सिंह सरकार को टू जी और कोलगेट में बदनाम किया अब टू जी और कोलगेट का अता पता नहीं है कि वे कहां चले गए, यह केवल हिंदू धर्म को भड़का देते हैं और चुनाव जीतने में सफल हो जाते हैं देश की दशा और दिशा तय करने में इनका कोई योगदान नहीं है। गहलोत ने सोनिया गांधी की ओर से इजरायल ईरान युद्ध पर लिखे गए आर्टिकल को लेकर कहा कि सोनिया गांधी ने जो तमाम बातें कही है वो सोच समझकर कही है, इसलिए भाजपा बेचैन हो गई है और सोशल मीडिया और टीवी के माध्यम से उसका विश्लेषण करवा रहे हैं जबकि जो सकारात्मक सोच वाले लोग हैं वे अच्छे ढंग से सोनिया गांधी के आर्टिकल का स्वागत कर रहे हैं। बांग्लादेश में उथल-पुथल हुई, वहां के लोगों ने हिंदुओं पर अत्याचार किए। शेख हसीना हिंदुस्तान आ गई वहां के हिंदुओं का बचाने के लिए भारत सरकार ने कितने स्टेप उठाए, जहां भी भारतीय लोग फंसे हैं उन्हें बचाने और लाने की ड्यूटी भारत सरकार की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
जैसलमेर के फलसूंड निवासी और राजकोट एम्स के एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र रतन कुमार मेघवाल (23) ने शनिवार तड़के...
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस