पंचायत चुनाव : कांग्रेस ने टिकट वितरण में पुराने राजनीतिक परिवारों पर जताया भरोसा

जयपुर: संगठन के पुराने चेहरों पर भरोसा

पंचायत चुनाव : कांग्रेस ने टिकट वितरण में पुराने राजनीतिक परिवारों पर जताया भरोसा
पंचायतीराज चुनाव के लिए कांग्रेस ने पांच जिलों में जिला परिषद सदस्य पद के 217 प्रत्याशियों की सूची जारी। जयपुर में 57, उदयपुर में 47, बीकानेर में 41, अजमेर में 33 और अलवर में 39 उम्मीदवार घोषित किए।

जयपुर। पंचायतीराज चुनाव के लिए कांग्रेस ने जिला परिषद सदस्य पद के प्रत्याशियों की सूचियां जारी की हैं। जयपुर में 57, उदयपुर में 47, बीकानेर में 41, अजमेर में 33 और अलवर में 39 प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इन पांच जिलों में कुल 217 प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं। कई अन्य जिलों में भी टिकट सूचियां जारी हुईं। टिकट वितरण में पूर्व जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं के परिवारों को भी जगह मिली है। उदयपुर में मौजूदा विधायक के बेटे, बीकानेर में पूर्व मंत्री की बेटी और दिवंगत वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी की पुत्रवधू तथा अजमेर में पूर्व विधायक की पत्नी को टिकट दिया गया है।

राजनीतिक परिवारों और पूर्व जनप्रतिनिधियों को कहां मिला टिकट :

उदयपुर: विधायक के बेटे को टिकट

मावली विधायक पुष्करलाल डांगी के बेटे शांतिलाल डांगी को वार्ड 43 से प्रत्याशी बनाया गया है। वार्ड 2 से पूर्व उदयपुर देहात कांग्रेस अध्यक्ष लाल सिंह झाला को टिकट मिला है।

Read More बाघ T-108 के चेहरे के पास चोट के निशान, वन विभाग एवं पशु चिकित्सा टीम द्वारा लगातार निगरानी

वार्ड 32 के प्रत्याशी राज सिंह झाला पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना के करीबी हैं और पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत के भांजे हैं।

Read More वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  

बीकानेर: डूडी परिवार और पूर्व मंत्री की बेटी

Read More एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट : जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वार्ड 13 से निकिता डूडी को टिकट दिया गया है। वह दिवंगत कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी के बेटे अजय डूडी की पत्नी हैं। वार्ड 26 से पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल की बेटी सरिता चौहान को प्रत्याशी बनाया गया है।

अजमेर: पूर्व विधायक की पत्नी को मौका

पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर की पत्नी और पूर्व प्रधान कमलेश को जिला परिषद के वार्ड 7 से टिकट दिया गया है।

अलवर: बागी रहे नेता की पत्नी को टिकट

वार्ड 12 से ललिता मीणा और वार्ड 16 से अनीता मीणा को प्रत्याशी बनाया गया है। ललिता मीणा पूर्व में उप जिला प्रमुख रह चुकी हैं, जबकि अनीता मीणा विधानसभा चुनाव में निर्दलीय मैदान में उतरे राहुल मीणा की पत्नी हैं।

जयपुर: संगठन के पुराने चेहरों पर भरोसा

वार्ड 12 से मोहन डागर और वार्ड 28 से यशवीर सूरा को टिकट दिया गया है। डागर निवर्तमान उप जिला प्रमुख हैं।  जयपुर में 57 वार्डों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

टिकट वितरण से क्या संकेत:

कांग्रेस की सूचियों में स्थानीय संगठन के नेताओं, पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों और राजनीतिक परिवारों से जुड़े चेहरों का मिश्रण दिखाई देता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : राजस्थान में 16 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, बीकानेर संभाग में ओलावृष्टि की आशंका Weather Update : राजस्थान में 16 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, बीकानेर संभाग में ओलावृष्टि की आशंका
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, फलोदी और आसपास के जिलों में...
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार, जयराम ने SIR पर अमित शाह से तीन सवालों का मांगा जवाब
नर्सिंग समस्याओं को लेकर मनोचिकित्सा केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू, स्टाफ की कमी और वार्डों की समस्याओं से नाराज कर्मचारी
इंटरनेशनल मार्केट की नरमी का असर : सोना और चांदी धड़ाम, जानें क्या है भाव  
केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच मारपीट : मामला दर्ज, 8 अक्टूबर की घटना में पुलिस ने शुरू की जांच
चुनाव लड़ना चाहता था पिता, विरोध कर रहा था बेटा; तारानगर के चंगोई गांव में डबल मर्डर, आरोपी पिता डिटेन