राजस्थान पंचायत चुनाव का दूसरा चरण : गांवों की सरकार चुनने निकले मतदाता, 5 समितियों में मतदान से तय होगी सियासी तस्वीर

3.78 लाख मतदाता, 413 मतदान केंद्र और बड़ा मुकाबला

राजस्थान पंचायत चुनाव का दूसरा चरण : गांवों की सरकार चुनने निकले मतदाता, 5 समितियों में मतदान से तय होगी सियासी तस्वीर
चुनाव के दूसरे चरण में जयपुर की पांच पंचायत समितियों में मतदान शुरू हो गया है। अमरसर, आमेर, जालसू, रामपुरा डाबड़ी और शाहपुरा के 413 केंद्रों पर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। कुल 3.78 लाख मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव करेंगे। मतदान के लिए सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के इंतजाम किए गए हैं।

जयपुर। पंचायतीराज आम चुनाव के द्वितीय चरण के तहत जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों और जिला परिषद के निर्धारित वार्डों में मतदान शुरू हो गया। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, शौचालय, स्वच्छता और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदान दलों की रवानगी के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

द्वितीय चरण में अमरसर, आमेर, जालसू, रामपुरा डाबड़ी और शाहपुरा पंचायत समितियों के 81 वार्डों तथा जिला परिषद के वार्ड संख्या 11 से 14 और 51 से 57 में मतदान हो रहा है। इसके लिए कुल 413 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। कुल 3,78,364 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 1,97,323 पुरुष, 1,81,040 महिला और एक अन्य मतदाता शामिल है। पंचायत समिति वार मतदान दलों में अमरसर के 77, आमेर के 113, जालसू के 81, रामपुरा डाबड़ी के 78 और शाहपुरा के 63 दल शामिल हैं। रामपुरा डाबड़ी में एक सहायक मतदान दल भी रवाना किया गया है। मतदान के बाद गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी। शुक्रवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना कराई जाएगी।

8,400 से ज्यादा प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत दूसरे चरण के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह सात बजे शांतिपूर्वक शुरु हो गया। मतदान शुरु होते ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के आने का सिलसिला शुरु हो गया। हालांकि मतदान शुरु होते ही कुछ मतदान केन्द्रों पर इलेक्ट्रोनिक वोङ्क्षटग मशीन (ईवीएम) में गड़बड़ी की शिकायतें भी मिली। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गये है और सुबह सात बजे मतदान शांतिपूर्ण तरीके से शुरु हुआ। दूसरे चरण के तहत 22 जिला परिषदों में 352 वार्डों में जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान कराया जा रहा है। इनमें अजमेर जिला परिषद में 18, , अलवर में 20, बांसवाड़ा में 11, बाड़मेर में 13, भीलवाड़ा में 17 , बीकानेर में 12, दौसा में 13, डूंगरपुर में 17, जयपुर में 11, जालोर में 23, झालावाड़ में 17, झुंझुनूं में 16 , जोधपुर में 34, करौली 10, कोटा में 6, कोटपुतली-बहरोड़ 16, नागौर में 16, पाली में 15, राजसमंद में 16, सीकर में 23, सिरोही में 14 एवं उदयपुर में 14 वार्ड है जहां 1086 प्रत्याशी अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। इन जिलों की 124 पंचायत समितियों के 2197 सदस्यों के चुनाव के लिए भी सुबह सात बजे मतदान शुरु हुआ जहां 7318 प्रत्याशी चुनाव मैदान हैं। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।

Read More कांग्रेस का रैली आदेश: ब्लॉक स्तर तक लक्ष्य तय, लेकिन टिकट-ठहरने का इंतजाम खुद करें

WhatsApp Image 2026-10-28 at 11.14.32

Read More राजस्थान में 1960 के दशक के चुनावों का अनोखा तरीका : कभी हाथ उठाकर तो कभी रस्सी के दोनों ओर खड़े होकर चुने जाते थे सरपंच, पढ़े लोकतंत्र के शुरुआती दौर के किस्से

 

Read More पंचायतीराज चुनाव : कहीं वोटिंग में जोश, कहीं सुस्ती! शुरुआती आंकड़े चौंकाने वाले

 

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

डिजिटल अरेस्ट कर 90 वर्षीय वृद्ध से की 2.15 करोड़ की साइबर ठगी, केरल से 2 आरोपी गिरफ्तार डिजिटल अरेस्ट कर 90 वर्षीय वृद्ध से की 2.15 करोड़ की साइबर ठगी, केरल से 2 आरोपी गिरफ्तार
ज्योति नगर थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 90 वर्षीय बुजुर्ग से 2 करोड़ 15 लाख रुपए से...
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का, निवेश से पहले पढ़ लें ये खबर
कंबल उद्योग पर महंगाई की मार, मांग 50% घटी; आखिर क्यों ठंडा पड़ा पानीपत का कारोबार?
नेपाल में दिवाली पर क्यों होती है कुत्तों की पूजा? कुकुर तिहार की इस अनोखी परंपरा के बारें में जान कर चौंक जाएंगे आप
माउंट आबू में सर्दी ने दी दस्तक, तापमान 12 डिग्री पर पहुंचा
सर्बिया के सरकारी चैनल ने एकतरफा पत्रकारिता पर मांगी माफी, भारत के टीवी मीडिया पर भी उठे सवाल
राजस्थान पंचायत चुनाव का दूसरा चरण : गांवों की सरकार चुनने निकले मतदाता, 5 समितियों में मतदान से तय होगी सियासी तस्वीर